More
    HomeCrimeसांसद Pappu Yadav को धमकी देने वाला गिरफ्तार, आरोपी ने किया चौंकाने...

    सांसद Pappu Yadav को धमकी देने वाला गिरफ्तार, आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    Published on

    spot_img

    बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार कर लिया गया है। पप्पू यादव (Pappu Yadav) को फोन पर धमकी दी गई थी। जिस नंबर से धमकी दी गई थी वो यूएई का था। धमकी देने वाले ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी का नाम महेश पांडेय है। महेश पांडेय ने जो खुलासे किए हैं वो चौंकाने वाले हैं।

    Pappu Yadav को मिली थी जान से मारने की धमकी

    पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने मामले की जानकारी दी। एसपी कार्तिकेय के शर्मा बताया कि सासंद पप्पू यादव (Pappu Yadav) को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने जांच शुरू की और उस नंबर को ट्रेस किया जिसका इस्तेमाल करके धमकी दी गई थी। पता चला कि फोन की लोकेशन दिल्ली है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ की, जिसमें आरोपी महेश पांडेय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

    आरोपी महेश का यूएई से कनेक्शन

    आरोपी महेश पांडेय ने पुलिस को जो बताया वो चौंकाने वाला था। आरोपी महेश ने बताया कि वो पूर्व सांसद और विधायकों के पास काम कर चुका है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि वो कुछ समय पहले यूएई घूमने के लिए गया था। यूएई में महेश ने सिम कार्ड लिया था। सिम कार्ड उसकी साली के नाम पर लिया गया था, जो यूएई में रहती है। भारत लौटते वक्त उसने सिम कार्ड को वापस नहीं किया। उसी नंबर का इस्तेमाल करके महेश ने पप्पू यादव (Pappu Yadav) को व्हाट्सएप पर धमकी दी थी।

    पुलिस को तलाशने हैं इन सवालों के जवाब

    पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल नंबर और फोन बरादम कर लिए हैं। लेकिन अभी भी कुछ सवालों के जवाब मिलने बाकी है। आरोपी महेश पांडेय ने सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) को ही धमकी क्यों दी? क्या आरोपी महेश, लॉरेंस गैंग या किसी और गैंग के संपर्क में था? क्या आरोपी का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस को आगे की तफ्तीश में मिलेंगे।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this