More
    HomeNationalप्रदेशस्वास्थ्य मंत्री Mangal Pandey ने सिर पर पहना शू कवर, तेजस्वी ने...

    स्वास्थ्य मंत्री Mangal Pandey ने सिर पर पहना शू कवर, तेजस्वी ने कसा तंज

    Published on

    spot_img

    बिहार के स्वास्थ्य मंत्री Mangal Pandey बेगूसराय सदर अस्पताल में एक कार्यक्रम में गए हुए थे।

    समारोह के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया पर अस्पताल की तस्वीर साझा की थी। थोड़े ही समय में स्वास्थ्य मंत्री का पोस्ट वायरल होने लगा। तस्वीर में दिख रहा है कि मंगल पांडेय अपने सिर पर ‘जूते का कवर’ पहने हुए हैं।

    मंत्री को लग रहा था कि उन्होंने सिर पर सर्जिकल हेड कवर पहना है, लेकिन असल में वह ‘शू कवर’ निकला। हैरानी की बात यह है कि मंत्री जी के सामने मौजूद डॉक्टर ने सिर पर सर्जिकल हेड कवर पहन रखा था। वहीं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के सिर पर जूते का कवर था।

    Mangal Pandey ने साझा की थी तस्वीर

    स्वास्थ्य मंत्री Mangal Pandey ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सदर अस्पताल बेगूसराय में ब्लड सेपरेटर इकाई एवं नवनिर्मित यक्ष्मा केंद्र का उद्धाटन खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता और विधायक कुंदन कुमार के साथ किया। पोस्ट की गई तस्वीर में मंगल पांडे जूते के कवर को सिर में पहने हुए दिखते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में मंत्री जी की तस्वीर वायरल होने लगी। जब मामला तूल पकड़ा तो Mangal Pandey ने अपने एक्स हैंडल से इस पोस्ट को हटा दिया। आपको बता दें कि वायरल तस्वीर 19 अक्टूबर की है।

    Pic Credit- Mangal Pandey (Twitter)

    तेजस्वी यादव ने निशाना साधा

    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि तस्वीर में दिख रहे शख्स बिहार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे जी हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने अस्पताल में इन्हें सर्जिकल हेड कवर की बजाय सिर पर शू-कवर पहना दिया। मंत्री जी को भी अंतर मालूम नहीं। अब आप बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की बस कल्पना करिए। ये बिहार के अब तक के सबसे नाकारा और असफल स्वास्थ्य मंत्री रहे है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this