More
    HomePublic Topम्यांमार के वीडियो को Manipur का बताया! PIB की पड़ताल में सामने...

    म्यांमार के वीडियो को Manipur का बताया! PIB की पड़ताल में सामने आया सच

    Published on

    spot_img

    बीते 7 सितंबर को मणिपुर (Manipur) में फिर से हिंसा भड़क उठी। हालत को काबू में करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स को बुलाना पड़ा। राज्य के तीन जिलों में कर्फ्यू तक लगाना पड़ा है।

    इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें दावा किया गया कि मणिपुर (Manipur) में भारत के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है।

    इस पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @ZarrarPak नाम के हैंडल से शेयर किया गया। हालांकि, इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।

    भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि यह वीडियो मणिपुर (Manipur) का नहीं, बल्कि म्यांमार का है

    गौरतलब है कि पीआईबी (PIB) भारत सरकार की नोडल एजेंसी है जो सरकारी योजनाओं, नीतियों, कार्यक्रम पहलों और उपलब्धियों के बारे में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और न्यू मीडिया को जानकारी प्रसारित करती है। यह सरकार एवं मीडिया के बीच एक इंटरफेस के रूप में काम करता है, साथ ही यह मीडिया में दिखने वाली लोगों की प्रतिक्रिया पर सरकार को प्रतिक्रिया (फीडबैक) देने का भी काम करता है।

    पीआईबी की फैक्ट चेकिंग यूनिट फर्जी खबरों की पड़ताल कर लोगों के सामने सच्चाई पेश करने का काम करती है।

    पीआईबी फैक्ट चेक ने हाल में एक ऐसे ही दावे का खंडन किया था जिसमें कहा गया था कि जम्मू-कश्मीर के संजवान में भारतीय सेना की एक टुकड़ी पर आतंकवादी हमला हुआ है।

    पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि संजवान में ऐसा कोई हमला नहीं हुआ है और सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा इससे जुड़ा वीडियो पुराना है और इसे गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this