More
    HomeNationalMann Ki Baat: पीएम Narendra Modi ने डिजिटल अरेस्ट से बचने का...

    Mann Ki Baat: पीएम Narendra Modi ने डिजिटल अरेस्ट से बचने का दिया मंत्र

    Published on

    spot_img

    प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज यानी रविवार को मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया।

    यह मन की बात का 115 वां एपिसोड था। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने डिजिटल अरेस्ट के बारे में भी बात की। उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचने के लिए 3 सूत्रीय मंत्र भी दिए।

    जांच एजेंसी फोन पर पूछताछ नहीं करती है- PM Modi

    पीएम Narendra Modi ने डिजिटल अरेस्ट को लेकर कहा, हर उम्र हर वर्ग के लोग डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो रहे हैं। पीएम ने बताया कि कैसे डिजिटल अरेस्ट के तरत फ्रॉड किया जा रहा है और आम नागरिक डर की वजह से अपनी मेहनत से कमाए हुए लाखों रुपए गंवा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि फोन करके ऐसा माहौल बनाया जाता है कि आप डर कर पैसा देने को तैयार हो जाते हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कभी भी आपको इस तरह का कोई कॉल आए तो आपको डरना नहीं है। आपको पता होना चाहिए की कोई भी जांच एजेंसी, फोन कॉल या वीडियो कॉल पर इस तरह पूछताछ कभी नहीं करती है।

    पीएम Narendra Modi ने डिजिटल अरेस्ट से बचने का दिया मंत्र

    पीएम नरेंद्र मोदी ने डिजिटल अरेस्ट से बचने के लिए 3 उपाय भी बताएं है। पीएम मोदी ने कहा कि फ्रॉड कॉल से बचने के लिए 3 उपाय करना जरूरी है। पहले रुको- पीएम ने बताया कि जब भी कोई फोन करे तो उसे कुछ भी बताने से पहले थोड़ा रुकना चाहिए।

    दूसरे चरण में आपको सोचना चाहिए कि कोई भी सरकारी जांच एजेंसी फोन पर न पूछताछ करती है और न ही धमकी देती है। न ही अरेस्ट की बात कहती है। ये सब आपको सोचना चाहिए।

    तीसरे चरण में आपको इसकी शिकायत करनी है। पीएम मोदी ने कहा कि जब आपको पता चल जाए कि ये फ्रॉड कॉल है तो मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर करनी है। इसके लिए 1930 पर कॉल करना होगा।

    दिवाली पर स्थानीय लोगों से समान खरीदें- पीएम मोदी

    पीएम Narendra Modi ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। साथ ही पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि वह स्थानीय लोगों से ही समान की खरीददारी करें। पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों को वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया को प्राथमिकता देनी चाहिए। बता दें कि देश में 31 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36