More
    HomeCrimeGreater Noida के फ्लैट में हो रही थी गांजे की खेती, ऑनलाइन...

    Greater Noida के फ्लैट में हो रही थी गांजे की खेती, ऑनलाइन करते थे डिलीवरी

    Published on

    spot_img

    Noida News: उत्तर प्रदेश के Greater Noida से चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

    Greater Noida के एक अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल पर गांजे की खेती चल रही थी। यूपी पुलिस ने फ्लैट में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस को गमले में गांजा का पेड़ मिला। पुलिस ने गांजे के प्रोसेस में इस्तेमाल होने वाला समान भी बरामद किया। पुलिस इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने कहा कि फ्लैट में बिल्कुल हॉलीवुड फिल्म जैसा दृश्य था।

    पुलिस ने बताया कि शुरुआत में हमें लगा कि फूलों के गमले में कुछ पौधे होंगे। लेकिन हमें फ्लैट पर तापमान को कंट्रोल करने वाली मशीन, गांजे की उगाई से जुड़ी हर जरूरी समान वहां मौजूद था। यूपी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    डार्क वेब के जरिए बेचता था गांजा

    आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा की पार्श्वनाथ पैनोरमा सोसाइटी के एक फ्लैट पर यह छापा मारा गया है। पुलिस को अपार्टमेंट के अंदर भांग के पौधों की अवैध खेती के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि फ्लैट में 46 वर्षीय राहुल चौधरी अवैध रूप से गांजे की खेती करता था। साथ ही डार्क वेब के जरिए गांजे को बेचता था।

    पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा

    डीसीपी (ग्रेटर नोएडा) साद मिया खान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि राहुल चौधरी नाम का व्यक्ति एक ग्राहक को गांजा सौंपने जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमें नहीं पता था कि वह अपने किराए के घर के अंदर गांजा की खेती कर रहा था। यूपी पुलिस ने सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर आरोपी राहुल चौधरी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही राहुल चौधरी ने गांजे का एक पैकेट ग्राहक को सौंपा। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    फ्लैट पर 50-60 लाख का गांजा मिला

    डीसीपी ने कहा पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि जब हमने उससे पूछा की गांजा कैसे खरीदा। आरोपी राहुल ने बताया कि वह फ्लैट पर गांजा खुद उगाया करता है। इसके बाद एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी ने तुरंत फ्लैट पर छापा मारा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब हमने फ्लैट का दरवाजा खोला तो हम व्यवस्था देखकर दंग रह गए।

    वहां 50 से 60 लाख रुपए की कीमत के करीब 80 गांजे के पौधे, गांजा, ओजी, विभिन्न रसायन और उर्वरक बीज और खेती में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मिला। आरोपी राहुल चौधरी ने बताया कि वह पिछले चार महीने से खेती कर रहा था। पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसने विदेशी वेबसाइट सीड्समैन के माध्यम से ऑनलाइन गांजे का बीज खरीदा था।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this