More
    HomeCrimeNoida में दंपति ने नाबालिग लड़की को बनाया मेड, पुलिस ने आरोपी...

    Noida में दंपति ने नाबालिग लड़की को बनाया मेड, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    Published on

    spot_img

    उत्तर प्रदेश पुलिस ने 11 साल की बच्ची को Noida के एक पॉश अपार्टमेंट से रेस्क्यू किया है।

    झारखंड की रहने वाली नाबालिग लड़की ने Noida में घरेलू मेड के रूप में काम करती थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बच्ची को काम पर रखने वाले दंपति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह घटना मंगलवार को सामने आई जब स्थानीय पुलिस को बच्ची के बारे में सूचना मिली। आपको बता दें कि भारत में 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम करना या 14 से 18 साल के बच्चों को खतरनाक कार्यों में लगाना भी एक दंडनीय अपराध है।

    झारखंड की रहने वाली है नाबालिग बच्ची

    नाबालिग बच्ची झारखंड के बोकारो की रहने वाली है। आरोपी दंपति नाबालिग बच्ची के माता-पिता को हर माह 5,000 रुपए की सैलरी देते थे। नाबालिग बच्ची को घर की सफाई, धूल झाड़ने के साथ-साथ दंपति के छोटे बच्चे की देखभाल करने के लिए काम पर रखा गया था।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी दंपति Noida में ही नौकरी करते है। आरोपी दंपति नोएडा के सेक्टर 137 में एक पॉश सोसाइटी में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि बच्ची के काम में कोई गलती होने पर पीटा भी जाता था। सोमवार को सोसाइटी में रहने वाले कुछ निवासियों ने बच्ची को सोसाइटी के पार्क में थोड़ा गुमसुम स्थिति में देखा। इसके बाद निवासियों ने पुलिस को सूचित किया। निवासियों ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल किया गया, जिसके बाद बच्ची को रेस्क्यू किया गया।

    आरोपी दंपति देते थे 5000 रुपए की सैलरी

    बच्ची को रेस्क्यू करने के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया गया। जहां उसकी मेडिकल जांच कराई गई। जांच के बाद बच्ची को चाइल्ड केयर होम में भेज दिया गया है। चाइल्ड हेल्पलाइन से जुड़े अधिकारी ने बताया कि जब हमारे काउंसलर ने बच्ची से बात की तो उसने बताया कि उसके माता-पिता बहुत गरीब हैं और उसका दो भाई बोकारो में परिवार के साथ रहता है। बच्ची ने बताया कि उसे काम करने के बदले 5,000 प्रतिमाह सैलरी दी जाती थी।

    दो साल से काम कर रही थी नाबालिग बच्ची

    अधिकारी ने बताया कि आरोपी दंपति भी झारखंड के रहने वाले है। उन्होंने दो साल पहले बच्ची को घरेलू मेड के रूप में काम पर रखा था। अधिकारी ने बताया कि दंपति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारी ने नागरिकों से बाल श्रम से संबंधित मामलों में जागरूकता फैलाने की अपील की है। साथ ही बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन एक सरकारी एजेंसी नहीं है लेकिन यह सरकार के साथ मिलकर काम करती है।

    चाइल्ड हेल्पलाइन पर कर सकते है शिकायत

    उन्होंने बताया कि बाल श्रम और बाल विवाह जैसी घटनाओं के लिए नागरिक हेल्पलाइन नंबर 1098 पर रिपोर्ट कर सकते हैं। आपातकालीन नंबर 112 पर भी संपर्क किया जा सकता है। आपको बता दें कि Noida की चाइल्ड हेल्पलाइन पर हर महीने में औसतन 200 कॉल आता है। अधिकांश केस बाल श्रम और बाल विवाह से जुड़ा हुआ होता है। अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह भी सही समय पर अलर्ट मिलने के कारण एक बाल विवाह को रोक दिया गया था।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...