More
    HomeEntertainmentMithun Chakraborty को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवॉर्ड, पीएम ने दी बधाई

    Mithun Chakraborty को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवॉर्ड, पीएम ने दी बधाई

    Published on

    spot_img

    50 सालों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिग्गज अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड दिए जाने के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा की है। पीएम मोदी ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के लिए बधाई दी है।

    मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) हिंदी सिनेमा के महान कलाकारों में से एक हैं। कोलकाता की गलियों से उठकर उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी अनोखी पहचान बनाई है। 1976 के बाद से उनके अभिनय की छाप साफ नजर आ रही है। इसी वजह से उन्हें दशकों तक शानदार काम के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

    मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को देश के सर्वोच्च फिल्म सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 30 सितंबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “मिथुन दा की अद्भुत सिनेमाई यात्रा कई पीढ़ियों को प्रेरित करती है।”

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगे लिखा कि, “मिथुन दा की अद्भुत सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है! यह घोषणा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने महान अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती जी (Mithun Chakraborty) को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अवॉर्ड देने का फैसला किया है।”

    पीएम मोदी ने दी बधाई

    पीएम मोदी ने भी मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिए जाने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि, “मुझे खुशी है कि मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके बेमिसाल योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वे एक सांस्कृतिक प्रतीक हैं, जिन्हें उनकी वर्सटाइल पर्फॉर्मन्सेस के लिए पीढ़ियों से सराहा जाता रहा है। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं।”

    आपको बता दें कि, मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को यह सम्मान 8 अक्टूबर, 2024 को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में प्रदान किया जाएगा।

    मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर में अब तक 350 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने विभिन्न भाषाओं की कई फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें हिंदी, बांग्ला, ओड़िया, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, और पंजाबी फिल्में शामिल हैं।

    मिथुन की पहली प्रतिक्रिया

    दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा- “मेरे पास शब्द नहीं हैं। न तो मैं हंस सकता हूं और न ही रो सकता हूं। यह बहुत बड़ी बात है… मैंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी। मैं बेहद खुश हूं। मैं इसे अपने परिवार और दुनियाभर में फैले अपने प्रशंसकों को समर्पित करता हूं।”

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...