More
    HomeNationalमोदी कैबिनेट ने One nation One Election विधेयक को दी मंजूरी

    मोदी कैबिनेट ने One nation One Election विधेयक को दी मंजूरी

    Published on

    spot_img

    केंद्र सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक में One nation One Election के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

    सूत्रों का कहना है कि मोदी सरकार अगले हफ्ते संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विधेयक पेश कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी सांसदों को 13 और 14 दिसंबर को संसद में उपस्थित रहने के व्हिप जारी किया है।

    शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक

    सबसे पहले जेपीसी की कमेटी का गठन किया जाएगा और सभी दलों के सुझाव लिए जाएंगे। सत्र के अंत में इस विधेयक को संसद में बिल के रूप लाया जाएगा। आपको बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अध्यक्षता में बनी कमेटी ने एक देश, एक चुनाव से जुड़ी अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

    सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मोदी सरकार संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजने की योजना बना रही है। जेपीसी सभी पार्टियों के साथ विस्तृत चर्चा करेगी और इस प्रस्ताव पर सामूहिक सहमति बनाकर ही विधेयक पास करेगी।

    इंडिया गठबंधन करेगी विधेयक का विरोध

    आपको बता दें कि फिलहाल देश में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर चुनाव होते हैं। इस विधेयक के कानून बनने के बाद देश में एक साथ चुनाव कराया जाएगा। सरकार के इस विधेयक का इंडिया गठबंधन विरोध करेगी। वहीं, एनडीए गठबंधन के सहयोगी जेडीयू और लोजपा जैसी पार्टियों का समर्थन है।  

    बार-बार चुनाव के कारण देश की प्रगति में होता है रुकावट- शिवरजा सिंह चौहान

    इससे पहले बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन नेशन वन इलेक्शन के पक्ष में जोरदार समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव देश की प्रगति में रुकावट डाल रहे हैं। कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और भारत जल्द ही “विश्व गुरु” बनकर दुनिया के सामने आएगा। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक समृद्ध, शक्तिशाली और गौरवमयी भारत बन रहा है। इसके बारे में कोई संदेह नहीं है और पूरी दुनिया इसे जानती है।”

    चुनाव की तैयारियां पूरे पांच साल चलती रहती है- शिवराज सिंह चौहान

    चौहान ने आगे कहा कि भारत की प्रगति में एक प्रमुख रुकावट बार-बार होने वाले चुनाव हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए तैयारियां पूरे पांच साल चलती रहती हैं। लोकसभा चुनाव खत्म होते हैं, फिर विधानसभा चुनाव आते हैं। हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव हो चुके हैं, अब दिल्ली विधानसभा चुनाव आ रहा हैं। सभी सांसद और विधायक चुनाव में व्यस्त हो जाएंगे।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...