More
    HomeNationalModi-Muizzu Meeting: मालदीव में लॉन्च हुआ RuPay कार्ड, मुइज्जू-मोदी बने गवाह

    Modi-Muizzu Meeting: मालदीव में लॉन्च हुआ RuPay कार्ड, मुइज्जू-मोदी बने गवाह

    Published on

    spot_img

    Modi-Muizzu Meeting in New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मालदीव में RuPay कार्ड लॉन्च किया गया है। आने वाले समय में भारत और मालदीव को UPI से भी जोड़ने के लिए काम किया जाएगा।

    सोमवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात (Modi-Muizzu Meeting) के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मालदीव के संबंध सदियों पुराने हैं और भारत मालदीव का सबसे करीबी पड़ोसी और घनिष्ठ मित्र देश है।

    पीएम मोदी ने कहा, “हमारी Neighbourhood First policy और ‘सागर’ Vision में भी मालदीव का महत्वपूर्ण स्थान है। भारत ने सदैव मालदीव के लिए First Responder की भूमिका निभाई है।”

    उन्होंने कहा, “चाहे मालदीव के लोगों के लिए essential commodities की जरूरत पूरा करना हो, प्राकृतिक आपदा के समय पीने का पानी उपलब्ध कराना हो, कोविड के समय वैक्सीन देने की बात हो, भारत ने हमेशा अपने पड़ोसी होने के दायित्व को निभाया है।”

    उन्होंने कहा, “आज हमने पुनर्विकसित हनीमाधु एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है। अब, Greater माले Connectivity Project में भी तेजी लाई जाएगी। थिलाफुशी में नए commercial पोर्ट के विकास में भी सहयोग दिया जायेगा। आज भारत के सहयोग से बनाये गए 700 से अधिक सोशल हाउसिंग यूनिट्स हैन्डओवर किए गए हैं।”

    भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, भारत और मालदीव के बीच विकास साझेदारी, ऊर्जा, व्यापार, वित्तीय संबंध और रक्षा सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को और गहरा करने के लिए विस्तार से चर्चा हुई।

    मालदीव में RuPay कार्ड से पहले लेनदेन के गवाह पीएम नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू (Modi-Muizzu Meeting) बने।

    राष्ट्रपति मुइज्जू ने 30 अरब रुपये के समर्थन और 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर के द्विपक्षीय मुद्रा विनिमय समझौते के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार को धन्यवाद दिया।

    मोदी से मुलाकात (Modi-Muizzu Meeting) करने से पहले मालदीव के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की थी। इसके अलावा मोहम्मद मुइज्जू ने राजघाट का दौरा भी किया था।

    अपने पांच दिवसीय भारत दौरे पर रविवार शाम दिल्ली पहुंचे मोहम्मद मुइज्जू ने रविवार की रात विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत में यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है। राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी साजिदा मोहम्मद भी भारत के दौरे पर आई हैं।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...