More
    HomeNationalवसंत विहार में शुरू हुआ Mohalla Bus का ट्रायल

    वसंत विहार में शुरू हुआ Mohalla Bus का ट्रायल

    Published on

    spot_img

    दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज मोहल्ला बस (Mohalla Bus) सेवा की शुरुआत की। यह सेवा अभी ट्रायल बेसिस पर है।

    आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने लास्ट-माईल कनेक्टिविटी के लिए इस योजना की शुरुआत की थी। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मोहल्ला बस सर्विस का विस्तार किया है।

    परिवहन मंत्री ने कहा कि हमने मोहल्ला बस (Mohalla Bus) ट्रायल के लिए एक और रूट चुना है। यह अरविंद केजरीवाल की सोच थी कि पहले और अंतिम मील को जोड़ा जाए ताकि हम दिल्ली के लोगों के मुद्दों को हल कर सकें… देश में पहली बार, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व और विजन के तहत, छोटी बसें चल रही हैं – अब यह मोहल्ला बस के नाम से मशहूर है…लोग इसकी सराहना कर रहे हैं…”

    कैलाश गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये बसें (Mohalla Bus) JNU कैंपस से होते हुए वसंत कुंज के सारे सेक्टर को जोड़ेगा और वापस JNU होते हुए IIT, R.K Puram को भी कनेक्ट करने वाला है। उन्होंने आगे बताया कि मोहल्ला बस का ट्रायल बुराड़ी, अक्षरधाम, ग्रेटर कैलाश, साउथ कैंपस के तमाम कॉलेजों से होते हुए कई इलाकों में हो चुका है। अब इस रूट के बाद हमें जहां जरूरत महसूस होगी, वहां मोहल्ला बस चलाया जाएगा।

    दिल्ली सरकार के मोहल्ला बस (Mohalla Bus) चलाने के पीछे का मकसद था कि दिल्ली की तंगगलियों में लोग आसानी से बस में बैठ कर ट्रैवल कर सकें। मोहल्ला बस का लक्ष्य दिल्लीवासियों को उनके घर के आसपास फीडर बस की सेवा प्रदान करना है। दिल्ली की फेमस DTC बस के मुकाबले मोहल्ला बस का साइज काफी छोटा होता है। 9 मीटर की इन मोहल्ला बसों में 23 सीटें होती हैं और इसमें 13 यात्रियों के खड़े होने की क्षमता है।

    मोहल्ला बस में 25 फीसदी सीटें (6 सीटें) महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई है। इन सीटों को गुलाबी रंग से रंगा गया है, ताकि आसानी से पहचाना जा सके। मोहल्ला बस बैटरी से चलती है। मोहल्ला बस की क्षमता 196 किलोवाट है। इसको कुल 6 बैटरी के पैक से तैयार की गई हैं। मोहल्ला बस 45 मिनट की चार्जिंग के साथ 200 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार की योजना है कि साल 2025 तक 2,180 बसें शुरू की जाए।

    अगर हम मोहल्ला बस (Mohalla Bus) के किराया की बात करें तो इसका न्यूनतम किराया 10 रुपए रखा गया है। साथ ही दूरी के हिसाब से किराया तय किया जाएगा। आपको बता दें कि मोहल्ला बसों में भी महिलाओं के टिकट फ्री है। महिलाओं को DTC बस की तरह ही पिंक टिकट दिया जाएगा।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...