More
    HomeCrimeMP Drug Case: गुजरात पुलिस ने जब्त की 1800 करोड़ की ड्रग्स

    MP Drug Case: गुजरात पुलिस ने जब्त की 1800 करोड़ की ड्रग्स

    Published on

    spot_img

    MP Drug Case: गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की संयुक्त कार्रवाई में मध्य प्रदेश से तीन ड्रग माफिया को गिरफ्तार किया गया है।

    गुजरात पुलिस ने मध्य प्रदेश के भोपाल के बागरोड़ में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में ड्रग (MP drug case) निर्माण रैकेट का पर्दाफाश किया है। अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान लगभग 1,800 करोड़ की मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स जब्त की है। यह अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है।

    गुजरात ATS के अधिकारी, बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों में आए और NCB के साथ मिलकर छापेमारी को अंजाम दिया। इस कार्रवाई (MP drug case) में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये दोनों आरोपी मुख्य संदिग्ध हैं।

    पुलिस ने छापेमारी के दौरान 907 किलोग्राम मेफेड्रोन के साथ-साथ 5,000 किलोग्राम कच्चे माल और ड्रग बनाने के उपकरण जब्त किया है। MP drug case में जब्त किए गए सामान में ग्राइंडर, मोटर्स, कांच की फ्लास्क, हीटर और अन्य उपकरण शामिल है। इन सभी उपकरणों का ड्रग (Drugs) बनाने के रासायनिक प्रोसेसिंग में उपयोग किया जाता है।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह ATS गुजरात द्वारा पकड़ी गई अब तक की सबसे बड़ी अवैध ड्रग (Drugs) निर्माण इकाई है। इस फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में मेफेड्रोन बनाई जा रही थी और इसे देश के अलग-अलग कोनों में बेचा जाता था।

    पुलिस अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपी इस अवैध गतिविधि में कितने समय से शामिल थे। ड्रग्स कहां बेची जा रही थीं और पैसे का लेनदेन कैसे किया जाता था।

    पुलिस की गिरफ्त में आए ड्रग माफिया का नाम हरीश आंजना है। वह मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले का रहने वाला है। या ड्रग माफिया मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का करीबी बताया जा रहा है।

    हरीश आंजना की कई तस्वीरें उपमुख्यमंत्री के साथ हैं। आरोपी हरीश कई मौकों पर उपमुख्यमंत्री के इर्द-गिर्द घूमता और जगदीश देवड़ा को बधाई के साथ मिठाई खिलाता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और आरोपी की तस्वीर वायरल हो रही है।

    आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने भी पिछले दिनों इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this