More
    HomeNationalमुलायम सिंह की जयंती पर Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि, कहा- नेताजी...

    मुलायम सिंह की जयंती पर Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि, कहा- नेताजी ने कमजोर को बनाया सशक्त

    Published on

    spot_img

    समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह की आज यानी 22 नवंबर को जयंती है। इस मौके पर सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने कहा कि आज लोगों में जो सामाजिक चेतना और जागरूकता आई है उसकी जमीन नेताजी ने तैयार की थी। उन्होंने कहा कि समाजवादी सकारात्मक राजनीति का बुनियादी सिद्धांत है।

    नेता जी ने कमजोर को बनाया सशक्त- Akhilesh Yadav

    सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नेताजी की जयंती पर हम सबका उनको कोटि-कोटि नमन, नेताजी की जयंती, हम सबके लिए ‘समाजवादी मूल्यों’ के प्रति अपने संकल्पों को दोहराने का ‘शपथ-दिवस’ होता है। उन्होंने आगे लिखा कि आज जन-जन में जो सामाजिक चेतना और जागरूकता आई है, उसकी जमीन नेताजी और उनके साथ के समर्पित लोगों ने ही तैयार की थी।

    आज हम सबकी ये जिम्मेदारी है कि उनके बोए सैद्धांतिक बीजों और उनके रोपे हुए वैचारिक पौधों को और भी अधिक सकारात्मक वातावरण दें, जिससे समानता-समता, सौहार्द और सबकी संवृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो सके और विकास की दिशा सब भेदभाव मिटाते हुए, देश के अंतिम व्यक्ति से प्रथम व्यक्ति की ओर हो जाए।

    अंतिम व्यक्ति सशक्त होगा, तभी समाज और देश सशक्त होग- Akhilesh Yadav

    Akhilesh Yadav ने कहा कि नेता जी ने ही हम सबको ये समझाया और सिखाया कि सच्चे लोकतंत्र की सच्ची दिशा नीचे-से-ऊपर की ओर होती है। जब पंक्ति का अंतिम व्यक्ति सशक्त होगा, तभी समाज और देश सशक्त होगा। यही ‘समाजवादी सकारात्मक राजनीति’ का बुनियादी सिद्धांत है, हम सब आज फिर से नेताजी के संकल्पों-सिद्धांतों पर चलने व उनके लिए लड़ने का संकल्प लेते हैं। नेताजी को पुन: नमन और सार्थक स्मरण।

    मुलायम सिंह की जयंती पर सपा दफ्तर में होगा कार्यक्रम

    आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) में नेताजी और आमजन में धरती पुत्र के नाम से प्रसिद्ध मुलायम सिंह यादव काफी लोकप्रिय नेता व देश के रक्षा मंत्री भी रह चुके है। मुलायम सिंह यादव ने इटावा के सैफई को राजनीति में बड़ा कद बढ़ाया। उनके बेटे अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है। मुलायम सिंह की जयंती के मौके पर आज समाजवादी पार्टी की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। लखनऊ में सपा दफ्तर में भी खास कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...