More
    HomeNationalप्रदेशNayab Saini दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री, सूबे में लगातार तीसरी...

    Nayab Saini दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री, सूबे में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार

    Published on

    spot_img

    नायब सिंह सैनी (Nayab Saini) ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सैनी को मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    नायब सैनी (Nayab Saini) ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। नायब सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, आरती राव, राजेश नागर और गौरव गौतम के नाम शामिल हैं।

    पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम शामिल रहे।

    नायब सैनी को बुधवार (16 अक्टूबर) को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके लिए पंचकूला के बीजेपी दफ्तर पंचकमल में मीटिंग रखी गई थी। इसमें केंद्रीय नेतृत्व से ऑब्जर्वर के तौर पर गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आए थे। बीजेपी ने इस बार चुनाव भी नायब सैनी के चेहरे पर लड़ा था।

    54 साल के नायब सैनी (Nayab Saini) इस बार लाडवा सीट से विधानसभा का चुनाव जीतकर आए हैं। उन्होंने इस सीट पर कांग्रेस के मेवा सिंह को करीब 16 हजार वोटों से हराया है।

    इस बार के चुनाव में बीजेपी ने हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें जीतकर राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। पार्टी को तीन निर्दलीय विधायकों का भी साथ मिल गया है।

    छह महीने पहले भी ली थी शपथ

    नायब सैनी ने मार्च 2024 में पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। जब तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद छोड़ा था। बाद में खट्टर को केंद्र में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

    नायब सैनी (Nayab Saini) 2023 से भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा राज्य इकाई के अध्यक्ष थे। हरियाणा में एक बड़े ओबीसी नेता के तौर पर मशहूर सैनी 2019 से 2024 तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं।

    वह 2014 से 2019 तक अंबाला जिले के नारायणगढ़ से हरियाणा विधानसभा के सदस्य थे। उन्होंने 2015 से 2019 तक हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

    सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले सैनी (Nayab Saini) अंबाला में बीजेपी इकाई में शामिल हुए थे और पार्टी नेता मनोहर लाल खट्टर के साथ काम करते हुए लगातार आगे बढ़े।

    25 जनवरी 1970 को अंबाला के पास मिजापुर माजरा के छोटे से गाँव में नायब सिंह सैनी का जन्म हुआ था। सैनी मूल रूप से कुरुक्षेत्र के मंगोली जट्टान गाँव से ताल्लुक रखते हैं, हालाँकि उनका परिवार काफी समय पहले अंबाला जिले के मिर्जापुर में शिफ्ट हो गया था।

    सैनी (Nayab Saini) एक लॉ ग्रेजुएट हैं और उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय एलएलबी की डिग्री हासिल की है। उन्होंने बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी, मुजफ्फरपुर से बीए की डिग्री हासिल की थी।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...