More
    HomePublic Topदिल्ली-NCR में आधी कीमत पर Tomato बेच रही सरकार

    दिल्ली-NCR में आधी कीमत पर Tomato बेच रही सरकार

    Published on

    spot_img

    दिल्ली-NCR में टमाटर (Tomato) की कीमतों में इजाफा हुआ है। यहाँ टमाटर 100 रुपए/किलोग्राम हो गया है।

    टमाटर की बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार इसे सस्ते दाम पर उपलब्ध करा रही है।

    उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की तरफ से सस्ते टमाटर (Tomato) बेचने वाली वैन को रवाना कर दिया गया है।

    उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे ने सोमवार को राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (NCCF) वैन को हरी झंडी दिखाई।

    दिल्ली-NCR में इस वैन से 65 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर टमाटर (Tomato) खरीद सकते हैं।

    NCCF मंडियों से सीधे टमाटर खरीदकर 65 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बाजार में उपलब्ध करा रही है।

    इस पहल का उद्देश्य आम लोगों को टमाटर की कीमतों में हाल ही में हुई वृद्धि से राहत देना है, साथ ही बिचौलियों को होने वाले अप्रत्याशित लाभ को रोकना भी है।

    एनसीसीएफ देश भर के प्रमुख शहरों में आम लोगों को सरकारी बफर से 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज की आपूर्ति भी लगातार कर रहा है।

    मंडियों में लगातार बड़ी मात्रा में टमाटर (Tomato) की आवक के बावजूद हाल के दिनों में टमाटर के खुदरा मूल्य में बेतहाशा वृद्धि देखी गई है।

    टमाटर के प्रमुख उत्पादक आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में लंबी अवधि के मॉनसून के चलते बारिश और उच्च आर्द्रता के कारण हाल के हफ्तों में गुणवत्ता सम्बंधी चिंताएं पैदा हुई हैं।

    उच्च मांग वाले त्यौहारी सीज़न में टमाटर की मौजूदा बढ़ी हुई कीमत में बाज़ार के बिचौलियों की संभावित भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।

    दिल्ली-NCR में NCCF के मोबाइल वैन इन जगहों पर भेजे जा रहे हैं:-

    साउथ एक्सटेंशन
    सीजीओ
    कृषि भवन गेट नंबर-1
    एनसीयूआई कॉम्प्लेक्स
    द्वारका सेक्टर 1
    रोहिणी सेक्टर 2
    संसद मार्ग
    आर.के. पुरम सेक्टर 10
    जसोला
    काका नगर
    यमुना विहार-सी ब्लॉक
    मॉडल टाउन
    प्रीत विहार
    आईएनए मार्केट
    महरौली
    मोती नगर
    काली बाड़ी
    नजफगढ़
    मायापुरी
    लोधी कॉलोनी
    नेहरू प्लेस
    राजीव चौक मेट्रो स्टेशन
    पटेल चौक मेट्रो स्टेशन
    न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी
    मुनिरका
    नांगल राया
    धौला कुआं
    करोल बाग
    राजौरी गार्डन
    मालवीय नगर
    साकेत
    घिटोरनी
    सर्वप्रिया विहार
    हरकेश नगर
    कालका जी
    सादिक नगर
    मॉडर्न टाउन
    चांदनी चौक
    आईटीओ
    बदरपुर बॉर्डर
    उत्तम नगर
    ओखला फेज-2
    कड़कड़डूमा
    शास्त्री पार्क
    किदवई नगर फेज़-1
    कश्मीरी गेट
    दरियागंज
    शालीमार बाग
    शाहदरा
    दिलशाद गार्डन

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...