More
    HomePublic TopUPI से कर सकेंगे ATM में पैसा जमा, जानें क्या है मैक्सिमम...

    UPI से कर सकेंगे ATM में पैसा जमा, जानें क्या है मैक्सिमम लिमिट

    Published on

    spot_img

    UPI: रिजर्व बैंक ने UPI के ज़रिए ATM में पैसा जमा करने की नई सुविधा की घोषणा की है। जानिए कि आप कितने लिमिट तक पैसे UPI से ATM में जमा करा सकते हैं।

    UPI: रिजर्व बैंक ने सितंबर के महीने में ही इस सुविधा की घोषणा कर दी थी। इस नई घोषणा में रिजर्व बैंक ने कहा है कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस के ज़रिए एटीएम मशीन में पैसे जमा करने की सुविधा दी गई है। UPI-ICD (इंटरपोल कैश डिपॉजिट) का अनावरण केन्द्रीय के डिप्टी गवर्नर ‘टी रवि शंकर’ ने किया। इस बीच कुछ बैंकों में पैसे जमा करने की सीमा में भी बदलाव सामने आए हैं।

    PAN करा लें लिंक

    अगर आपका पैन बैंक खाते से लिंक नहीं है तो पैसे जमा करने की राशि की सीमा अलग होगी। Automated Deposit cum Withdrawal Machine (ADWM) एक तरह का एटीएम है जिसमें कैश जमा किए जा सकते हैं और निकाले भी जा सकते हैं। बैंक ना जाकर ग्राहक अपनी शाखा के ADWM मशीन जाकर कुछ ही मिनटों में पैसे जमा कर सकते हैं।

    पैसे जमा करने वाले कई बैंकों ने अपने लिमिट्स में बदलाव किया है। आइए जानते हैं –

    पंजाब नेशनल बैंक –

    PNB ने ग्राहकों को ADWM के ज़रिए अधिकतम एक लाख रुपए या अधिकतम 200 नोट जमा करने की लिमिट दी है। बैंक का खाता पैन से लिंक होने पर 1 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं, खाता लिंक नहीं होने पर 49,900 रुपए तक ही जमा कर सकेंगे।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया –

    यूनियन बैंक में भी ग्राहक ADWM के ज़रिए अधिकतम 200 नोट जमा कर सकते हैं। बैंक खाते से पैन नंबर लिंक होने पर अधिकतम एक लाख और नहीं होने पर 49,999 रुपए जमा करा सकते हैं।

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

    SBI में एक दिन में अधिकतम 49,900 रुपये ADWM के ज़रिए जमा करा सकते हैं। डेबिट कार्ड के ज़रिए 2 लाख रुपए तक जमा कराने की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही PFF, RD और लोन खाते में भी यहां से पैसे जमा करा सकते हैं।

    बता दें कि ADWM में 100,200 और 500 के अधिकतम 200 नोट ही जमा करा सकते हैं। ये मशीन 10, 20 या 50 रुपए के नोट स्वीकार नहीं करेगा।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this