अडानी ग्रुप ने Gautam Adani पर अमेरिका में लगे रिश्वतखोरी के आरोप वाली खबर को गलत बताया है।
एशिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी Gautam Adani और उनकी कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने बुधवार यानी 27 नवंबर को अमेरिकी रिश्वतखोरी मामले में बड़ा बयान दिया है। अडानी ग्रुप ने बयान जारी कर यह स्पष्ट किया कि Gautam Adani, सागर अडानी और विनीत जैन पर अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) या अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) ने आरोपी नहीं बनाया हैं। कंपनी ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में जो कथित रिश्वतखोरी के जो आरोप लगाए गए थे, वे गलत है।
Gautam Adani पर लगे आरोप गलत है- अडानी समूह
अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी देते हुए कहा कि रिश्वतखोरी का आरोप गलत है। कंपनी ने कहा कि एफसीपीए (FCPA) उल्लंघन का आरोप गलत है और मामले में Gautam Adani, सागर अडानी और विनीत जैन का नाम नहीं है।
अडानी समूह के इस बयान के बाद शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। अडानी समूह के शेयरों में यह तेजी पहले के एक दिन में हुई गिरावट के बाद आई है। जब वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने समूह की सात कंपनियों का आउटलुक नकारात्मक कर दिया था। मूडीज ने कहा था कि बढ़ते उधारी लागत और फंडिंग एक्सेस से जुड़े जोखिमों के कारण समूह के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
इसके अलावा, एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भी अमेरिकी आरोपों के चलते समूह की फंडिंग क्षमताओं पर असर डालने की संभावना जताई थी। हालांकि, अडानी समूह का यह स्पष्टीकरण निवेशकों के बीच विश्वास को बढ़ाया है और अब कंपनी के शेयर में सुधार देखने को मिल रहा है। आइए अडानी समूह के आज के शेयर के बारे में जानते है।
अडानी समूह के शेयरों में दिखी जबरदस्त तेजी
अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। जिसमें अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, अडानी पावर लिमिटेड, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड और अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड शामिल हैं। इन कंपनियों के शेयरों में 17 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली।
अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 10 फीसदी बढ़कर 988.40 पहुंच गया। अडानी पावर लिमिटेड के शेयरों में 17 फीसदी की तेजी आई और वह 513.55 तक पहुंच गया। वहीं अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरों में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और यह 2,365.55 कारोबार किया।
अडानी समूह की अन्य कंपनियों के शेयरों में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला। अडानी टोटल गैस लिमिटेड के शेयर 17.68 फीसदी बढ़कर 681.95 पर पहुंच गया। अडानी विल्मर लिमिटेड में 9.28 फीसदी की वृद्धि के साथ 317.40 पर पहुंच गया। साथ ही अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयरों में 8.27 फीसदी की बढ़त हुई, जो 1,222.25 प्रति शेयर पर पहुंच गया।


