More
    HomeCrimeनीरज बवाना गैंग के बदमाश टापा के घर NIA ने मारा छापा,...

    नीरज बवाना गैंग के बदमाश टापा के घर NIA ने मारा छापा, D कंपनी से जुड़ा है नाम

    Published on

    spot_img

    NIA ने नीरज बवाना गिरोह के सदस्य के घर मारा छापा। दाऊद इब्राहिम की D कंपनी से जुड़े है तार।

    दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद शातिर अपराधी नीरज बवाना गिरोह के सदस्य दिनेश उर्फ टापा के घर पर छापा मारा है। जींद जिले में रामबीर कॉलोनी स्थित आवास पर NIA की टीम ने बुधवार यानी 27 नवंबर की सुबह छापेमारी की। पुलिस ने यह जानकारी मीडिया के साथ साझा की है।

    पुलिस ने की छापेमारी की पुष्टि

    NIA की टीम ने रामबीर कॉलोनी स्थित दिनेश के घर पहुंची थी। पुलिस अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि NIA की टीम ने उनसे सुबह सहायता मांगी थी। उन्होंने पुलिस टीम भेज दी गई थी। लेकिन उन्होंने क्या कार्रवाई की और वे किसलिए आये थे, उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।

    दिनेश तिहाड़ जेल में है बंद

    आपको बता दें कि दिनेश पिछले 10 साल से तिहाड़ जेल में काट रहा है। दिनेश पर हत्या, शस्त्र अधिनियम सहित कई अन्य गंभीर आरोपों के तहत मामले दर्ज हैं। आपको बता दें कि नीरज बवान गिरोह का सदस्य है। थाना प्रभारी ने बताया कि NIA की टीम बुधवार सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर दिनेश के घर पहुंची। पुलिस ने उनके घर को चारों तरफ से घेर कर अंदर तलाशी अभियान चलाया।

    NIA के टीम ने करीब 5 घंटे तक तलाशी ली। टीम करीब साढ़े नौ बजे वहां से चली गई। दिनेश के पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। जबकि उसका भाई जॉन इटली में रहता है। दिनेश का छोटा भाई दीपेश परचून की दुकान चलाता है।

    कौन है नीरज बवाना?

    नीरज बवाना साल 2004 से ही D कंपनी के साथ जुड़ा हुआ है। नीरज बवाना ने एक शख्स का कत्ल करने के साथ ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। उसने दिल्ली एनसीआर में बड़े बिजनेसमैनों से फिरौती मांगी थी। इसके बाद से ही नीरज बवाना को फिरौती किंग के नाम से जाना जाने लगा।

    बवाना पर हत्या, हत्या का प्रयास, फिरौती और वसूली के 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। आपको बता दें कि नीरज बवाना लंबे समय से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। बवाना का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की D कंपनी से भी जुड़ा है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this