More
    HomeWorld newsNobel Prize 2024: इन तीन वैज्ञानिकों को मिला रसायन का नोबेल

    Nobel Prize 2024: इन तीन वैज्ञानिकों को मिला रसायन का नोबेल

    Published on

    spot_img

    साल 2024 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) तीन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा। ये पुरस्कार प्रोटीन पर उनके काम के लिए दिया जाएगा।

    नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) कमेटी ने बुधवार को बताया कि इस साल रसायन विज्ञान (Chemistry) का नोबेल तीन वैज्ञानिकों को दो हिस्सों में दिया जाएगा। डेविड बेकर (David Baker) के साथ डेमिस हसाबिस (Demis Hassabis) और जॉन एम. जम्पर (John M. Jumper) को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया जाएगा।

    नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) का आधा हिस्सा डेविड बेकर को ‘कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन’ के लिए मिला है। बाकी आधे हिस्से को दो बराबर भागों में बांटते हुए डेमिस हसाबिस और जॉन जम्पर को ‘प्रोटीन स्ट्रक्चर’ की भविष्यवाणी करने के लिए यह पुरस्कार मिलेगा।

    रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हैंस एलेग्रेन ने 2024 के केमिस्ट्री के नोबेल प्राइज (Nobel Prize) की घोषणा करते हुए कहा कि बेकर ने 2003 में एक नया प्रोटीन डिजाइन किया था और उसके बाद से उनके रिसर्च ग्रुप ने एक के बाद एक इमेजेनेटिव प्रोटीन का निर्माण किया है। इसमें ऐसे प्रोटीन शामिल हैं जिनका इस्तेमाल दवा, वैक्सीन, नैनो-मैटेरियल और छोटे सेंसर के रूप में किया जा सकता है।

    बेकर सिएटल में यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन में काम करते हैं। जबकि डेमिस हस्साबिस और जॉन जंपर लंदन में गूगल डीपमाइंड में काम करते हैं।

    नोबेल कमेटी ने कहा कि हस्साबिस और जंपर ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल बनाया है, जो शोधकर्ताओं द्वारा पहचाने गए लगभग सभी 20 करोड़ प्रोटीन्स की संरचना की भविष्यवाणी करने में सक्षम है।

    आपको बता दें कि साल 2023 का रसायन का नोबेल प्राइज़ (Nobel Prize) भी तीन वैज्ञानिकों- माउंगी बावेंडी, लुइस ब्रुस और एलेक्सी एकिमोव को दिया गया था। यह पुरस्कार इन वैज्ञानिकों को क्वांटम डॉट्स पर उनके काम के लिए दिया गया था।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36