More
    HomeCrimeATM Card बदलकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, कई कार्ड और हथियार...

    ATM Card बदलकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, कई कार्ड और हथियार जब्त

    Published on

    spot_img

    नोएडा पुलिस ने मदद करने के बहाने ATM Card बदलकर रुपए निकालने वाले गैंग के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    थाना सेक्टर-126 की पुलिस से आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 39 ATM कार्ड्स, 53 हजार कैश, अवैध हथियार और एक बाइक बरामद की है।

    पुलिस ने बताया कि 19 सितंबर की शाम को एक शख्स एटीएम से पैसे निकालने गया था। इसी दौरान आरोपियों ने रुपए निकालने में उनकी मदद करने के नाम पर धोखाधड़ी कर उनका ATM Card बदल लिया और दूसरा एटीएम कार्ड दे दिया था। उसके बाद उनके एटीएम कार्ड से अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर 1.41 लाख रुपए निकाल लिए गए थे। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

    पुलिस ने बताया कि 13 नवंबर को थाना सेक्टर-126 पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी अंकुर ठाकुर, देवेंद्र नागर को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। इनके पास से 39 एटीम कार्ड, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

    पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया है कि दोनों अपने एक और साथी सोनू के साथ मिलकर ATM Card बदलकर लोगों के रुपए निकाल लेते हैं। वो अक्सर ऐसे एटीएम के आस-पास रहते हैं, जहां पर रुपए निकालने के लिए अनपढ़ या कम पढे़-लिखे लोग अधिक संख्या में आते हैं।

    जो भी इस प्रकार का व्यक्ति एटीएम में रुपए निकालने के लिए अंदर घुसता है, इनमें से एक साथी एटीएम के अंदर जाकर उस व्यक्ति के पीछे खड़े होकर उसके कार्ड के पासवर्ड को देख लेते हैं। जब वह व्यक्ति किसी भी कारण से रुपए निकालने में असमर्थ होता है तो उसकी मदद की पेशकश करके स्वयं उसके रुपए निकालने का झूठा प्रयास करते हैं। इसी बीच पीड़ित के कार्ड को बदल लिया जाता है।

    शातिरों ने बताया कि पीड़ित के एटीएम से जाने के बाद रुपए निकाल लिए जाते हैं। जब पीड़ित अपने एटीएम कार्ड को ब्लॉक करा देता है तो उसे भी आगे ठगी में इस्तेमाल किया जाता है।

    एटीएम से अधिक संख्या में रुपए निकालने के लिए इनके पास पीओएस मशीन भी है, जो इनके साथी सोनू के पास होती है। अपराध के समय डराने या फायर करने के लिए अवैध तमंचे भी साथ रखते हैं।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this