More
    HomeCrimeNoida Crime: प्ले स्कूल के टॉयलेट में मिला स्पाई कैमरा, महिला शिक्षकों...

    Noida Crime: प्ले स्कूल के टॉयलेट में मिला स्पाई कैमरा, महिला शिक्षकों को लाइव देखता था डायरेक्टर

    Published on

    spot_img

    Noida Crime: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। नोएडा के थाना फेज-तीन में स्थित एक प्ले स्कूल के टॉयलेट में स्पाई कैमरा मिला है।

    टॉयलेट के बल्ब के होल्डर में स्पाई कैमरा लगाया गया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस को जानकारी दे दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने स्कूल के निदेशक नवनीश सहाय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि स्पाई कैमरा को ऑनलाइन खरीदा गया था।

    पीड़िता ने की थी डायरेक्टर से शिकायत

    प्ले स्कूल की एक शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि वह 10 दिसंबर को स्कूल में बने टॉयलेट में गईं थी। इसी दौरान उसकी नजर बल्ब के होल्डर पर पड़ी। उसमें एक स्पाई कैमरा लगा हुआ था। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी स्कूल के डायरेक्टर नवनीश सहाय को दी थी।

    पहले भी मिल चुका है टॉयलेट में स्पाई कैमरा

    शिक्षिका ने स्कूल के डायरेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की और न ही कोई जवाब दिया। पीड़िता का दावा है कि इससे पूर्व में भी स्कूल के टॉयलेट में एक स्पाई कैमरा मिल चुका है। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने जब सुरक्षा गार्ड से बात की तो उसने बताया कि यह कैमरा डायरेक्टर ने ही उससे लगवाया था।

    आरोपी ने ऑनलाइन मंगाया था कैमरा- पुलिस

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने किराय की बिल्डिंग में एक प्ले स्कूल खोल रखा है। यह स्कूल उसने अप्रैल 2024 से शुरू किया था। उसने एक डिडन कैमरा ऑनलाइन 2200 रुपए में मंगवाया था। इस स्पाई कैमरा से रिकॉर्डिंग नहीं होती थी, बस उसे लाइव देखता था। यूपी पुलिस को आरोपी ने बताया कि यह कैमरा टीचर्स के इस्तेमाल होने वाले वाशरूम में लगाया गया था।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this