More
    HomeCrimeNoida News: GIP मॉल में दर्दनाक हादसा, महिला ने चौथी मंजिल से...

    Noida News: GIP मॉल में दर्दनाक हादसा, महिला ने चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

    Published on

    spot_img

    Noida News: नोएडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है।

    नोएडा में स्थित GIP मॉल के चैथे फ्लोर से एक महिला ने छलांग लगा दी। चौथे फ्लोर से कूदने के कारण महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मॉल में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

    दिल्ली की रहने वाली थी महिला

    आपको बता दें कि गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर 39 में स्थित फेमस मॉल GIP में 36 साल की आकंक्षा सूद ने चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि महिला दिल्ली के करवाल नगर की रहने वाली थी। आपको बता कि यह घटना बुधवार रात को हुई थी। महिला के भाई-भाभी ने पुलिस को जानकारी दी कि नोएडा में उसका कोई संबंध नहीं था। जांच में पुलिस को पता चला कि महिला ने फायर एग्जिट गेट की सीढ़ियों से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।

    शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया- पुलिस

    नोएडा थाना सेक्टर 39 के प्रभारी ने आत्महत्या के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि केस में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नोएडा पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर आत्महत्या की वजह तलाश रही है।

    15 दिन पहले ही हुई थी महिला की शादी

    आकांक्षा के परिजनों ने कहा कि आकांक्षा की शादी को अभी मात्र 15 दिन ही बीते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आकांक्षा का उसके पति से विवाद चल रहा था। विवाद के कारण तलाक का केस भी कोर्ट में विचारधीन चल रहा था। परिवारवालों ने बताया कि वैवाहिक विवाद के कारण वह मानसिक तनाव में थी।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this