More
    HomeNationalनहीं मिला Pakistan का वीजा तो BJP नेता ने बेटे का करावाया...

    नहीं मिला Pakistan का वीजा तो BJP नेता ने बेटे का करावाया Online निकाह

    Published on

    spot_img

    भारत और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच में कूटनीतिक लड़ाई जारी है। दोनों देश के बीच में लंबे अरसे से बातचीत बंद है।

    भारत और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच खराब रिश्ते होने के बावजूद भी दो प्यार करने वालों के दिल एक दूसरे से मिल ही जाते हैं। उत्तर प्रदेश के जौनपुर शहर में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है। यहाँ बीजेपी नेता के बेटे की शीदी पाकिस्तान के लाहौर शहर में तय हुई थी। लेकिन वीजा नहीं मिलने के कारण ऑनलाइन निकाह करना पड़ा है।

    यह निकाह दोनों मुल्कों के मौलानाओं ने कराया। शादी में बाकायदा बाराती भी पहुंचे थे। वहीं पाकिस्तान के लाहौर शहर में भी दुल्हन के घर पर भी सैकड़ों लोग बाराती शादी में शामिल हुए थे। दोनों प्रेमी जोड़ों के निकाह होने के बाद दूल्हा वीजा का इंतजार कर रहा है, ताकि वह अपनी पत्नी से मिल सके।

    बीजेपी नेता तहसीन शाहिद ने एक साल पहले अपने बड़े बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर की शादी अपने पाकिस्तान (Pakistan) के रिश्तेदार के घर तय कर दी थी। मोहम्मद अब्बास ने शादी करने जाने के लिए पाकिस्तानी उच्चायोग में वीजा अप्लाई किया था। जैसे-जैसे शादी की तारीख नजदीक आती गई उनकी बेचैनी बढ़ती गई क्योंकि वीजा जारी नहीं हो रहा था।

    इस दौरान पाकिस्तान (Pakistan) में लड़की की मां की तबीयत भी खराब होने लगी। वह अस्पताल में ICU में भर्ती है। ऐसे हालात में बीजेपी नेता तहसीन शाहिद ने लाहौर फोन कर ऑनलाइन शादी कराने का फैसला किया।

    तहसीन शाहिद शुक्रवार रात अपने साथ सैकड़ों बारातियों को लेकर इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में पहुंचे और टीवी स्क्रीन पर सभी के सामने अपने बेटे का ऑनलाइन निकाह करवा दिया।

    निकाह होने के बाद दूल्हा मोहम्मद अब्बास हैदर ने सरकार से वीजा जल्द जारी करने की अपील की है। वहीं शादी में बीजेपी के MLC बृजेश सिंह प्रिशु भी मौजूद रहे। उन्होंने जोड़ों को सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this