More
    HomeNationalRajya Sabha: Jagdeep Dhankhar के खिलाफ INDIA गठबंधन ने लाया अविश्वास प्रस्ताव

    Rajya Sabha: Jagdeep Dhankhar के खिलाफ INDIA गठबंधन ने लाया अविश्वास प्रस्ताव

    Published on

    spot_img

    संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर हमलावर है। INDIA गठबंधन ने राज्यसभा के सभापति Jagdeep Dhankhar के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है।

    आज मंगलवार को भी संसद में भारी हंगामा हुआ है। हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही आज भी नहीं चल पाई है। इसी बीच इंडिया गठबंधन ने राज्यसभा के सभापति Jagdeep Dhankhar को आसन से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है। मंगलवार को फिर से राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई है।

    70 सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर किया है हस्ताक्षर

    सभापति Jagdeep Dhankhar के खिलाफ कांग्रेस समेत सहयोगी दलों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। इस अविश्वास प्रस्ताव पर 70 सांसदों ने हस्ताक्षर किया है। इसमें कांग्रेस, टीएमसी, आम आदमी पार्टी, सपा, डीएमके, राजद के सांसद शामिल हैं। वहीं, टीएमसी के सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया है।

    आपको बता दें कि राज्यसभा में संख्या बल को देखते हुए इस प्रस्ताव के पास होने की संभावना कम है। इंडिया गठबंधन इस अविश्वास प्रस्ताव से पीठासीन अधिकारी को बताना चाहती है कि उसे सदन में बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। सभापति Jagdeep Dhankhar राज्यसभा में विपक्षी गठबंधन के सांसदों को उनके आचरण और लगातार हंगामे के साथ सदन को चलने नहीं देने के लिए फटकार लगाते रहते हैं।

    संसद में विपक्ष कर रहा है प्रदर्शन

    सांसदों ने आज संसद परिसर में अडानी के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। राहुल गांधी ने काले रंग के बैग लेकर संसद में नजर आए। बैग पर अडानी और पीएम नरेंद्र मोदी का कार्टून छपा हुआ है। बैग के आगे तरफ मोदी-अडानी भाई भाई लिखा हुआ है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सदन नहीं चलने दिया जा रहा है। सरकार जानबूझकर सदन नहीं चलने दे रही है। वे अडानी से चर्चा पर डरते हैं। मैं संसद में नई हूं और यह अजीब है कि पीएम यहां नहीं आए हैं, इस सत्र के 10 दिन हो गए हैं।

    Latest articles

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    More like this