More
    HomeCrimeसमस्तीपुर में पकड़ौआ विवाह, Railway कर्मचारी की कराई जबरन शादी

    समस्तीपुर में पकड़ौआ विवाह, Railway कर्मचारी की कराई जबरन शादी

    Published on

    spot_img

    बिहार में पकड़ौआ विवाह का एक नया मामला सामने आया है। बिहार के समस्तीपुर में रेलवे (Railway) कर्मचारी की जबरदस्ती शादी करवा दी गई है।

    पीड़ित प्रमोद कुमार सहनी की कुछ ही दिन पहले रेलवे (Railway) में सरकारी नौकरी लगी थी। प्रमोद कमार सहनी का कहना है कि उसकी जबरन शादी करवाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे (Railway) में नौकरी लगने के बाद प्रमोद कुमार अपनी प्रेमिका को भूल गया था। जबकि दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पकड़ौआ विवाह वाले दिन युवती ने प्रमोद कुमार को मिलने के लिए बुलाया था। जहां युवती के परिजनों ने लड़के को पकड़ कर दोनों की शादी करवा दी। ये शादी विद्यापतिधाम मंदिर में करवाई गई।

    जानकारी के मुताबिक प्रमोद कुमार समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चकसिकंदर गांव का रहने वाला है। वहीं, युवती समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरवा गांव की रहने वाली है। लड़की ने दावा किया कि उन दोनों के बीच में दो साल से प्रेम प्रंसग चल रहा था। वहीं, लड़के ने प्रेम प्रंसग वाली बात से इनकार की है। लड़के का कहना है कि दूर की रिश्तेदार होने के कारण उनकी कभी-कभी बातचीत हो जाती थी।

    लड़की के परिजनों का कहना है कि Railway में नौकरी लगने से पहले प्रमोद कुमार, युवती से विवाह करने के लिए तैयार था। लेकिन रेलवे में नौकरी लगने के बाद उसने विवाह करने से मना कर दिया। नौकरी लगने के बाद युवक दहेज में 10 लाख रुपए की मांग कर रहा था।

    पकड़ौआ विवाह के बारे में बताते हुए युवती ने कहा कि उन दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध था। लेकिन रेलवे में नौकरी लगने के बाद युवक दहेज में 10 लाख रुपए और बुलेट की मांग कर रहा था। लेकिन शादी के बाद वह मान गया है।

    पीड़ित लड़के ने कहा कि हमें झूठ बोलकर बुलाया गया था। प्रमोद कुमार ने लड़की के प्रेम प्रसंग के दावों को झूठा करार दिया है। प्रमोद ने कहा कि कभी-कभी बात होती थी, लेकिन इसका मतलब ये नहीं था कि हम रिलेशनशिप में थे।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this