More
    HomeWorld newsप्लेन से उतरते समय अपना पैर तुड़वा बैठे पाकिस्तानी राष्ट्रपति Asif Ali...

    प्लेन से उतरते समय अपना पैर तुड़वा बैठे पाकिस्तानी राष्ट्रपति Asif Ali Zardari

    Published on

    spot_img

    दुबई में विमान से उतरते समय पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी (Asif Ali Zardari) के पैर में फ्रैक्चर आ गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार, आसिफ अली जरदारी को गिरने के बाद तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। यह घटना उस वक़्त हुई जब जरदारी दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान से उतर रहे थे।

    हालांकि, यह घटना बुधवार रात की है, लेकिन पाकिस्तानी राष्ट्रपति के दफ्तर ने इसकी पुष्टि गुरुवार देर रात को की।

    राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान के अनुसार, “पाकिस्तानी राष्ट्रपति (Asif Ali Zardari) को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उनके पैर में प्लास्टर चढ़ा दिया। प्लास्टर उनके पैर पर चार हफ्ते तक रहेगा।”

    बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति जरदारी को घर भेज दिया गया है और उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है।

    पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, 69 साल के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को हाल के वर्षों में सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हुई हैं।

    मार्च 2023 में संयुक्त अरब अमीरात में उनकी आंख की सर्जरी हुई। साल 2022 में उन्हें सीने में संक्रमण के इलाज के लिए एक हफ्ते के लिए कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    खराब सेहत की अफवाहों के बीच, जरदारी (Asif Ali Zardari) के निजी डॉक्टर और करीबी सहयोगी डॉ असीम हुसैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा की कि “उनकी सेहत अच्छी है”।

    आसिफ अली जरदारी के बेटे और पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के अनुसार, जुलाई 2022 में आसिफ अली जरदारी कोविड-19 पॉजिटिव हुए थे।

    एक साल पहले जरदारी (Asif Ali Zardari) को लगातार सफर के चलते होने वाली थकान और तनाव के कारण कराची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this