More
    HomeWorld newsPakistan: सुरक्षा चौकी पर आतंकी हमला, 12 जवानों समेत 18 की मौत

    Pakistan: सुरक्षा चौकी पर आतंकी हमला, 12 जवानों समेत 18 की मौत

    Published on

    spot_img

    पाकिस्तान (Pakistan) में खैबर पख्तूनख्वा में एक बड़े हमले में 12 जवानों की मौत हो गई जबकि छह आतंकवादी मारे गए।

    पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक बन्नू के माली खेल इलाके में एक चौकी को निशाना बनाकर यह हमला किया गया।

    बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों, अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सुरक्षा चौकियों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमलों की संख्या में खासी बढ़ोतरी देखी गई।

    अशांत बन्नू जिले में हाल ही में आतंकी हिंसा में इजाफा हुआ है, जिसमें पुलिसकर्मियों का अपहरण, लड़कियों के स्कूल पर हमला और शूटआउट शामिल है जिसमें तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।

    डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि 19 नवंबर (मंगलवार) को, “आतंकियों ने बन्नू जिले के मालीखेल क्षेत्र में एक संयुक्त चेक पोस्ट पर हमला करने का प्रयास किया।”

    आईएसपीआर, पाकिस्तानी सशस्त्र बलों की मीडिया और पब्लिक रिलेशन विंग है।

    आईएसपीआर ने कहा कि हमले को प्रभावी ढंग से नाकाम कर दिया गया, लेकिन एक आत्मघाती विस्फोट के कारण चेकपोस्ट की दीवार और आस-पास का बुनियादी ढांचा ढह गया। इसके परिणामस्वरूप 10 सैनिक और फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के दो जवान शहीद हो गए।

    आईएसपीआर ने कहा, “इसके बाद हुई गोलीबारी में छह आतंकियों को जहन्नुम भेजा गया।”

    आईएसपीआर ने कहा, “चौकी में घुसने की कोशिश को हमारे अपने सैनिकों ने प्रभावी रूप से विफल कर दिया, जिसके कारण आतंकियों को विस्फोटकों से लदे वाहन को चौकी की दीवार से टकराना पड़ा।”

    आईएसपीआर के अनुसार सेना ने कसम खाई है कि ‘इस जघन्य कृत्य के अपराधियों को इंसाफ के कटघरे में लाया जाएगा।’

    बयान में कहा गया, “पाकिस्तान (Pakistan) के सुरक्षा बल और कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए दृढ़ हैं और हमारे बहादुर जवानों के ऐसे बलिदान हमारे संकल्प को और मजबूत करते हैं।”

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this