More
    HomeNationalसांसद Pappu Yadav को धमकी देने वाला हुआ गिरफ्तार, करीबियों ने ही...

    सांसद Pappu Yadav को धमकी देने वाला हुआ गिरफ्तार, करीबियों ने ही रची थी साजिश

    Published on

    spot_img

    बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद Pappu Yadav आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। पप्पू यादव को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली थी।

    Pappu Yadav को धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया था। लॉरेंस बिश्नोई पर दिए गए एक बयान के चलते उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। अपने बयान में उन्होंने कहा था कि अगर सरकार अनुमति दें तो लॉरेंस गैंग का 24 घंटे में सफाया कर दूंगा।”

    आरोपी ने भेजा था धमकी भरा वीडियो

    इसके बाद धमकियों का सिलसिला शुरू हो गया। धमकी मिलने के बाद Pappu Yadav की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था। अब पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। 1 दिसंबर को पप्पू यादव को धमकी भरा 13 सेकेंड का एक वीडियो भेजा गया। जिसमें आरोपी ने पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी थी।

    आरोपी ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बिहार टीम का सदस्य बताया था। Pappu Yadav को अगले 5-6 दिनों में मार दिया जाएगा। जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। इसके बाद पप्पू यादव को धमकी देने वाले शख्स को पूर्णिया पुलिस ने भोजपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम रामबाबू हैं।

    Pappu Yadav को Z सिक्योरिटी दिलवाने के लिए दिया था धमकी

    पुलिस ने बताया कि पप्पू यादव के करीबी समर्थकों ने ही जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस की पूछताछ में रामबाबू ने यह बताया कि उसे पप्पू यादव के कुछ करीबी समर्थकों ने धमकी का वीडियो बनाने को कहा था। इन समर्थकों का कहना था कि पप्पू यादव को Z सिक्योरिटी दिलवाने के लिए यह कदम उठाना पड़ा। इसके बदले उसे 2 लाख रुपए दिए जाएंगे और साथ ही उसे पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी।

    आरोपी के मुताबिक उसे इस काम के लिए पहले 2 हजार रुपए एडवांस में दिए गए थे। इसके बाद उसने दो वीडियो बनाए थे, जिसमें से एक वीडियो पप्पू यादव के नंबर पर भेज दिया गया था। 1 दिसंबर को भेजा गया वीडियो, जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई थी।

    किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा- पुलिस

    इस पूरे मामले में पुलिस ने साफ किया है कि रामबाबू ने जो वीडियो भेजा था। वह पूरी तरह से एक साजिश का हिस्सा था। जिसमें Pappu Yadav को Z सिक्योरिटी दिलवाने का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि पप्पू यादव के करीबी समर्थक ही इस पूरे खेल का हिस्सा थे।

    वे किसी न किसी तरीके से Pappu Yadav को खतरे में डालने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इस पूरे मामले की गंभीरता को समझते हुए कार्रवाई की है और रामबाबू राय को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस साजिश के पीछे और कौन-कौन लोग है? पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना की पूरी जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...