More
    HomeNationalआतिशी के आरोपों पर Parvesh Verma ने किया पलटवार, कहा- यहां शराब...

    आतिशी के आरोपों पर Parvesh Verma ने किया पलटवार, कहा- यहां शराब नहीं बांट रहा हूं…

    Published on

    spot_img

    अगले महीने दिल्ली में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच में तकरार जारी है। Parvesh Verma ने केजरीवाल पर पलटवार किया है।

    दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Parvesh Verma पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने Parvesh Verma पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। Parvesh Verma ने केजरीवाल पर पलटवार किया है।

    मैं महिलाओं की दुर्दशा देख रहा हूं- Pravesh Verma

    Parvesh Verma ने कहा कि यहां महिलाओं की वो दुर्दशा देख रहा हूं, जो केजरीवाल ने पिछले 11 सालों में नहीं देख पाई है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल की ओर कही गई कई बातों का प्रवेश वर्मा ने जवाब दिया है। दिल्ली की सीएम आतिशी के आरोपों पर बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि कल मैंने अरविंद केजरीवाल का ट्वीट देखा और आज दिल्ली के अस्थायी सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी सुनी। आप सांसद संजय सिंह भी मेरे घर के आसपास घूम रहे हैं।

    केजरीवाल हमारे काम की सराहना कर रहे हैं- Pravesh Verma

    Parvesh Verma ने कहा कि राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्थान की शुरुआत मेरे पिताजी ने करीब 25 साल पहले की थी। आज मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि आतिशी और केजरीवाल हमारे काम की सराहना कर रहे हैं। मैं यहां महिलाओं की वो दुर्दशा देख रहा हूं, जो केजरीवाल जी पिछले 11 सालों में नहीं देख पाए।

    जब मैं उनसे मिला तो उन्होंने मुझे बताया कि न तो उनके पास पेंशन है, न ही उनके पास राशन कार्ड है, न ही नौकरी है, दवा की कोई सुविधा नहीं है। मैंने तय किया कि हर महीने अपने संगठन की तरफ से हम एक योजना बनाएंगे और हर महीने उनकी मदद करेंगे। मुझे एक बात की खुशी है कि कम से कम मैं यहां शराब नहीं बांट रहा हूं, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली में बांट रहे थे।

    प्रवेश वर्मा बांट रहे हैं पैसा- आतिशी

    आपको बता दें कि सीएम आतिशी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल जिस नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं, वहां बीजेपी वोटर कार्ड चेक करके लोगों को पैसे बांट रही है। दिल्ली सीएम ने आगे कहा कि आज प्रवेश वर्मा अपने सरकारी आवास पर पैसे बांटते पकड़े गए, जो उन्हें सांसद होने के नाते मिले थे।

    नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों की झुग्गियों से महिलाओं को वहां बुलाकर एक लिफाफे में 1,100 रुपए दिए गए। मैं ईडी और सीबीआई से कहना चाहता हूं कि प्रवेश वर्मा के घर पर अभी भी करोड़ों रुपए की नकदी पड़ी है, आप अभी जाइए। मैं चुनाव आयोग से कहना चाहता हूं कि ईडी और दिल्ली पुलिस से प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास पर छापा मरवाएं और उन्हें अभी गिरफ्तार करवाएं।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...