More
    HomeNationalप्रदेशPatna Metro: पटना में मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट पर हादसा, 2 मजदूरों की...

    Patna Metro: पटना में मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट पर हादसा, 2 मजदूरों की मौत

    Published on

    spot_img

    बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो (Patna Metro) टनल के निर्माण के दौरान हादसा हुआ है। इस हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई।

    घटना सोमवार देर रात की है। हादसे के वक्त टनल में 25 से ज्यादा लोग काम कर रहे थे।

    मेट्रो (Patna Metro) सुरंग निर्माण के दौरान मिट्‌टी उठाने वाली मशीन का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद मशीन मजदूरों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। हादसे में 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

    पटना यूनिवर्सिटी के पास जमीन से 60 फीट नीचे मेट्रो (Patna Metro) टनल का काम चल रहा है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब निर्माण कार्य के दौरान सामान लेने जाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाले लोको का ब्रेक फेल हो गया।

    हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फिलहाल काम बंद कर दिया गया है।

    हादसे में मारे गए दोनों मजदूर ओडिशा के रहने वाले बताए गए हैं। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    पटना मेट्रो के निर्माण के दौरान यह दूसरा हादसा बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले पटना डिपो में निर्माण के दौरान हाईवा से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई थी।

    आपको बता दें कि मोइनउल हक स्टेडियम से पटना यूनिवर्सिटी तक करीब डेढ़ किलोमीटर टनल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसके बाद इस साल जून से पटना यूनिवर्सिटी से गांधी मैदान टनल का निर्माण शुरू हुआ है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this