More
    HomeNationalचेन्नई रेल हादसे पर Rahul Gandhi ने मोदी सरकार को घेरा

    चेन्नई रेल हादसे पर Rahul Gandhi ने मोदी सरकार को घेरा

    Published on

    spot_img

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चेन्नई के पास हुई ट्रेन दुर्घटना को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया है।

    देश में एक के बाद एक रेल दुर्घटना सामने आ रही है। मैसूर से दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस (12578) शुक्रवार रात तमिलनाडु के कावरापेट्टई स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बागमती एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इस घटना के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

    राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैसूरु-दरभंगा ट्रेन दुर्घटना भयानक बालासोर दुर्घटना को प्रतिबिंबित करती है। एक यात्री ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई। अनेक दुर्घटनाओं में कई जानें जाने के बावजूद भी कोई सबक नहीं लिया जाता है। जवाबदेही सबसे ऊपर से शुरू होती है। इस सरकार के जागने से पहले और कितने परिवार को तबाह होंगे?

    आपको बता दें कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बालासोर ट्रेन हादसा का जिक्र किया था। यह ट्रेन हादसा 2 जून 2023 को हुआ था। इस हादसे में 296 लोगों की मौत हो गई थी। 900 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

    तमिलनाडु में शुक्रवार को 75 KM की स्पीड से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई थी। इस रेल दुर्घटना में 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। दो कोच में आग लग गई। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। तिरुवल्लूर पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रेन के 2 डिब्बे आग की चपेट में आ गए। हादसे में कम से कम 20 यात्रियों के जख्मी होने की सूचना मिली है।

    दुर्घटना के बाद रेलवे ने उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया है। दक्षिण रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन को कावाराइपेट्टई स्टेशन पर लाल संकेत मिला था, लेकिन वह मुख्य लाइन में जाने के बजाय लूप लाइन में चली गई, जिसके कारण यह टक्कर हुई।

    मोदी 3.O में हुए बड़े रेल हादसे-

    लोकसभा चुनाव जीतने के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। उनके तीसरे कार्यकाल में कई रेल दुर्घटना हुई है।

    कंचनजंगा एक्सप्रेस: ​​17 जून 2024 को हुए इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

    डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस: ​​18 जुलाई 2024 को हुए इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

    हावड़ा-मुंबई मेल: 30 जुलाई 2024 को हुए इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...