More
    HomeCrimeSalman Khan को जान से मारने की धमकी देने वाला कर्नाटक से...

    Salman Khan को जान से मारने की धमकी देने वाला कर्नाटक से गिरफ्तार

    Published on

    spot_img

    हाल में ही बॉलीवुड सुपर स्टार Salman Khan को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

    NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही Salman Khan को जान से मारने की धमकी मिल रही है। पिछले 10 दिन में 3 बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। कुछ दिन पहले ही मुंबई पुलिस के ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर मैसेज कर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

    मैसेज करने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया था। मुंबई पुलिस ने बताया कि धमकी देने वाला शख्स राजस्थान का रहने वाला है। मुंबई पुलिस ने उसे कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है।

    लॉरेंस का फैन है आरोपी

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Salman Khan को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स का नाम बिखा राम है। बिखा राम की 32 साल का है। पुलिस जांच में पता चला है कि बिखा राम खुद को लॉरेंस बिश्नोई का फैन बताता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बिखा राम ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में मैसेज कर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

    Salman Khan से मांगी थी 5 करोड़ की फिरौती

    आपको बता दें कि सोमवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम में एक अज्ञात शख्स ने मैसेज कर खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया था। उसने कहा था कि अगर Salman Khan जिंदा रहना चाहता है तो उसे बिश्नोई मंदिर में जाकर माफी मांगनी होगी या 5 करोड़ रुपए देने होंगे। अगर वो ऐसा नहीं करता है तो उसे मार देंगे। धमकी देने वाले शख्स ने कहा था कि लॉरेंस गैंग अब भी एक्टिव है। धमकी मिलने के बाद ही मुंबई पुलिस ने शख्स की तलाश शुरू कर दी थी।

    नोएडा से गिरफ्तार हुआ था एक और शख्स

    आपको बता दें कि इससे पहले भी Salman Khan को जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले शख्स ने फिरौती के रूप में 2 करोड़ रुपए की मांग की थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से 20 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया था।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36