More
    HomeCrime5 करोड़ दो या मंदिर में माफी मांगो...Salman Khan को फिर मिली...

    5 करोड़ दो या मंदिर में माफी मांगो…Salman Khan को फिर मिली जान से मारने की धमकी

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर से धमकी दी है।

    सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस को सोमवार रात एक व्हाट्सएप पर मैसेज मिला जिसमें सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी भरे मैसेज में कहा गया कि अगर Salman Khan जिंदा रहना चाहते हैं तो उनके पास दो विकल्प हैं – मंदिर में माफी मांगें या 5 करोड़ रुपए दें।

    मंदिर में जाकर माफी मांगो या 5 करोड़ दो- लॉरेंस गैंग

    आपको बता दें कि एक हफ्ते में Salman Khan को दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक धमकी भरा मैसेज मिला। ट्रैफिक कंट्रोल रूम को भेजे गए मैसेज में दावा किया गया है कि मैसेज भेजने वाला लॉरेंस बिश्नोई का भाई बोल रहा है।

    अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहता है तो उसे बिश्नोई मंदिर जाकर माफी मांगनी पड़ेगी या 5 करोड़ रुपए देना पड़ेगा। अगर सलमान खान ने ऐसा नहीं किया तो हम उसे जान से मार देंगे। धमकी देने वाले शख्स ने लिखा कि हमारा गिरोह अभी भी सक्रिय है।

    Salman Khan से की थी 2 करोड़ की मांग

    आपको बता दें कि पिछले हफ्ते 30 अक्टूबर को मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम में फोन करके सलमान खान के मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले शख्स ने 2 करोड़ रुपये की मांग की थी। मुंबई पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया था। हाल ही में मुंबई पुलिस ने नोएडा से एक 20 साल के टैटू आर्टिस्ट गुफरान खान को सलमान खान और बांद्रा पूर्व से विधायक जीशान सिद्दीकी को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

    Salman Khan के घर पर हुई थी गोलीबारी

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों ने अप्रैल में Salman Khan के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी भी की थी। सलमान खान को लगातार मिल रही धमकियों के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पहले भी सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। आपको बता दें कि सलमान खान के ऊपर ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान राजस्थान में काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...