More
    HomePublic TopPersonal Finance: एक नवंबर से लागू हो रहे इन बदलावों का आपकी...

    Personal Finance: एक नवंबर से लागू हो रहे इन बदलावों का आपकी ज़िंदगी पर पड़ेगा सीधा असर

    Published on

    spot_img

    Personal Finance: नवंबर का महीना शुरू हो गया है। आज यानी एक नवंबर से कई ऐसी चीजें बदलने वाली हैं जिनका एक आम भारतीय की ज़िंदगी पर सीधा असर पड़ेगा।

    Personal Finance: 1 नवंबर, 2024 से होने जा रहे इन बदलावों में एलपीजी की नई कीमतें, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड में बदलाव, मनी ट्रांसफर से जुड़ी आरबीआई की नई गाइडलाइंस, ट्रेन टिकटों की बुकिंग अवधि में बदलाव और telecom message traceability regulations शामिल हैं।

    Personal Finance: आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1802 रुपये हो गई है। इसके अलावा, 5 किलोग्राम वाले एफटीएल सिलेंडर की कीमत में भी 15 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    भारतीय रेलवे के नियम में भी आज से बदलाव हुआ है। जी हां, आज से रेलवे टिकट की एडवांस बुकिंग के नए नियम लागू हो गए हैं। नए नियम के मुताबिक अब 60 दिन यानी 2 महीने पहले ही एडवांस ट्रेन टिकट की बुकिंग होगी। इससे पहले यात्री 120 दिन पहले ट्रेन की टिकट बुक कर सकते थे। हालांकि, बुकिंग के नए नियमों से उन यात्रियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा जिन्होंने पहले ही अपनी टिकटें बुक कर ली हैं।

    Personal Finance: 1 नवंबर से एसबीआई कार्ड ने अपने क्रेडिट कार्ड शुल्कों में कई बदलाव किए हैं, जिसमें यूटिलिटी बिल भुगतान, फाइनेंस चार्ज और रिवॉर्ड प्वाइंट में बदलाव शामिल हैं। भारतीय स्टेट बैंक ने सभी अन-सेक्योर्ड एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर फाइनेंसियल चार्ज प्रति माह 3.75 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि यह गैलेंट्री और डिफेंस कार्डों पर लागू नहीं होगा।

    इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक भी अपने क्रेडिट कार्ड शुल्क ढांचे और अवार्ड्स प्रोग्राम में भी सुधार कर रहा है, जिसका असर बीमा, किराने की खरीदारी और एयरपोर्ट्स के लाउंज तक पहुंच सहित तमाम सेवाओं पर पड़ेगा। ये बदलाव 15 नवंबर, 2024 से लागू होंगे।

    Personal Finance: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर के लिए नए नियमों का ऐलान किया है जो 1 नवंबर 2024 से लागू हो गए हैं। इन नियमों से धोखाधड़ी के लिए बैंकिंग चैनलों के दुरुपयोग को रोका जा सकेगा।

    निवेशकों के पास इंडियन बैंक की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम का फायदा उठाने के लिए 30 नवंबर, 2024 तक का समय है। इस स्कीम में आकर्षक ब्याज दरें मिलती हैं। बैंक 300 दिनों की जमाराशि पर आम जनता के लिए 7.05%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.55% और अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.80% ब्याज दे रहा है। 400 दिन की अवधि के लिए ये दरें क्रमशः 7.25%, 7.75% और 8.00% हैं।

    दूरसंचार कंपनियाँ स्पैम और धोखाधड़ी से निपटने के लिए नए उपाय लेकर आई हैं। इन उपायों के तहत telecom message traceability regulations आज से यानि 1 नवंबर 2024 से लागू हो गया है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...