PIB Fact Check: स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़ी एक सूचना वायरल हो रही है। यह सूचना फर्जी है।
इस सूचना में दावा किया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय (MoHFW) ने एक पत्र जारी किया है। जिसमें उसने कोल्ड ड्रिंक्स पीने से लोगों को मना किया है। ये दावा पूरी तरह गलत है।
इस सूचना में आगे लिखा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी लोगों को कोल्ड ड्रिंक्स जैसे माज़ा, कोका कोला, स्प्राइट, पेप्सी आदि ड्रिंक नहीं पीने की सलाह दी गई है, क्योंकि इसमें कंपनी के एक कर्मचारी ने अपना खून मिला दिया है और वो कर्मचारी एबोला वायरस (Ebola virus) से संक्रमित था।
PIB Fact Check ने कहा है कि ये दावा पूरी तरह गलत है।
इस सूचना में ये दावा किया जा रहा है कि NDTV ने भी ये खबर अपने चैनल पर चलाया है। यह दावा पूरी तरह फर्जी है।
इस सूचना में ये भी दावा किया गया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने हैदराबाद पुलिस को ये सूचना पूरे देश में फैलाने को कहा है। ये दावा पूरी तरह गलत है।
भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट (Fact Check) ने इस सूचना की पड़ताल की और इसे फर्जी करार दिया है।
PIB फैक्ट चेक (Fact Check) ने कहा है- “क्या आपको भी #WhatsApp पर एक मैसेज मिला है जिसमें दावा किया गया है कि भारत सरकार ने नागरिकों को कोल्ड ड्रिंक्स से बचने की सलाह दी है क्योंकि वे इबोला वायरस से दूषित हैं?” ऐसी सूचना से सावधान रहे। ऐसे फर्जी सूचना साझा न करें।
PIB Fact Check ने फ़र्ज़ी दावों वाले वीडियो थंबनेल अपने सोशल मीडिया हैन्डल से शेयर करते हुए ऐसी संदिग्ध जानकारियों के स्नैपशॉट साझा करने के लिए मोबाइल नंबर (+91-8799711259) और ई-मेल factcheck@pib.gov.in भी दिया है।


