PIB Fact Check: एक यूट्यूब चैनल के द्वारा एक दावा किया जा रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार एक परिवार एक नौकरी योजना के तहत हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे रही है। इस चैनल का ये दावा पूरी तरह फर्जी है।
लोगों से अपील है कि इस चैनल या ऐसे अन्य चैनलों के झांसे में आने से बचें और ऐसी फर्जी खबरों को भी फॉरवर्ड ना करें।
इस यूट्यूब चैनल के एक वीडियो थंबनेल में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार एक परिवार एक नौकरी योजना के अंतर्गत हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देगी। ये दावा पूरी तरह गलत है।
“Sarkari Suchna” नाम के यूट्यूब चैनल के एक वीडियो थंबनेल में यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे रही है। अनपढ़ को 22 हजार रुपए, 5वीं पास को 25 हजार , 8वीं पास को 28 हजार और 10वीं पास 30 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। ये दावा भी गलत है।
इस यूट्यूब चैनल के एक वीडियो थंबनेल में यह भी दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार फ्री मोबाइल योजना के तहत परिवार के सभी लोगों को फ्री मोबाइल दे रही है। PIB Fact Check ने इस दावा को भी पूरी तरह फर्ज़ी बताया है।
भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग (Fact Check) यूनिट ने ऐसे दावों को फर्ज़ी करार दिया है।
PIB Fact Check ने कहा है कि लोग ऐसे चैनल के दावों से कृपया सतर्क रहें। ऐसे फर्जी कंटेन्ट साझा न करें।
PIB Fact Check ने फ़र्ज़ी दावों वाले वीडियो थंबनेल अपने सोशल मीडिया हैन्डल से शेयर करते हुए ऐसी संदिग्ध जानकारियों के स्नैपशॉट साझा करने के लिए मोबाइल नंबर (+91-8799711259) और ई-मेल factcheck@pib.gov.in भी दिया है।


