PIB Fact Check: क्या आपको भी “आबकारी विभाग रोजगार योजना” के तहत ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के नियुक्ति पत्र मिला है?
लोगों को मेल के जरिए आबकारी विभाग रोजगार योजना के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र भेजे जा रहे हैं। ऐसे जालसाजों से सावधान रहने की जरूरत है।
नियुक्ति से पहले जालसाज 1,390 रुपए का पंजीकरण शुल्क माँग रहे हैं ।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल तस्वीर को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह नियुक्ति पत्र फर्ज़ी है, सरकार द्वारा इस तरह की कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।


