PIB Fact Check : क्या आपके पास भी कोई ऐसा मैसेज आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि आपका इंडिया पोस्ट अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है।
दरअसल कुछ लोगों को ऐसे मैसेज मिले हैं। इसमें कहा जा रहा है कि आपका इंडिया पोस्ट अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है।
इस मैसेज के आखिर में एक लिंक दिया गया है और दावा किया जा रहा है इस लिंक पर क्लिक करके PAN कार्ड अपडेट करने से अकाउंट फिर से बहाल हो जाएगा।
भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस दावे की पड़ताल की और इसे फ़र्ज़ी करार दिया है।
PIB फैक्ट चेक (Fact Check) ने कहा है कि यह संदेश फर्जी है और इंडिया पोस्ट कभी ऐसे मैसेज नहीं भेजता है।
यह भी हिदायत दी गई है है कि आप कभी भी अपनी व्यक्तिगत और बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।


