PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। इस वीडियो में एक सड़क पर बिछी डामर (asphalt) की दरारों से पानी निकलता हुआ दिखाया गया है। इस वीडियो को भारत का बताया जा रहा है।
Harmeet Kaur नामक यूजर ने अपने हैन्डल @iamharmeetK से यह वीडियो शेयर किया है। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।
भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वीडियो की पड़ताल की। पता चला कि यह वीडियो भारत का नहीं बल्कि मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला का है।
PIB फैक्ट चेक ने कहा है कि यह वीडियो ग्वाटेमाला के विला नुएवा (Villa Nueva) का है, भारत का नहीं। कृपया ऐसे संदर्भ से बाहर के वीडियो शेयर करने से बचें।


