PIB Fact Check: क्या आपको हाल में कोई ऐसा एसएमएस, वाट्सऐप मैसेज या कॉल आया है जिसमें कहा गया है कि आपकी KYC ड्यू है। ऐसा नहीं करने से आपका सिम बंद हो सकता है या गैस व बिजली कनेक्शन कट सकता है।
यह भी हो सकता है कि ऐसे मैसेज या कॉल करने वाला खुद को सरकारी अधिकारी बताकर आपसे संपर्क करने की कोशिश कर सकता है।
दरअसल, ऐसे संपर्क करने वाले लोगों से धोखाधड़ी करने का प्रयास करते हैं। ऐसे में इनसे बचकर रहने और ऐसी घटनाओं को रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है।
भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने ऐसी घटनाओं के प्रति लोगों को सावधान किया है। पीआईबी की फैक्ट चेकिंग यूनिट (PIB Fact Check) इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है।
इस पोस्ट में कहा है-
क्या आपको हाल ही में कोई 𝐒𝐌𝐒, 𝐂𝐚𝐥𝐥 या 𝐖𝐡𝐚𝐭𝐬𝐀𝐩𝐩 संदेश प्राप्त हुए हैं जो KYC समाप्ति, सिम/गैस/बिजली कनेक्शन, या सरकारी अधिकारियों के प्रतिरूपण से संबंधित धोखाधड़ी करने का प्रयास करते हैं❓
ऐसे संदेशों की रिपोर्ट 𝐂𝐡𝐚𝐤𝐬𝐡𝐮 सुविधा पर करें


