More
    HomeNationalहिसार में Modi बोले- कांग्रेस के भर्ती रोको गैंग ने नौकरियां देने...

    हिसार में Modi बोले- कांग्रेस के भर्ती रोको गैंग ने नौकरियां देने पर लगवा दिया ब्रेक

    Published on

    spot_img

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को हरियाणा के हिसार में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने भाषण में मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

    मोदी (Modi) ने कहा- “कांग्रेस ने यहां के युवाओं पर भी दोहरा वार किया है। कांग्रेस के समय में बिना खर्ची-पर्ची के सरकारी नौकरी नहीं मिलती थी, घूस देने के लिए गरीब को खेत तक बेच देने पड़ते थे।”

    उन्होंने दावा किया भाजपा ने बिना खर्ची-पर्ची नौकरियां दीं और यही बात कांग्रेस को अखर गई है। इसलिए कांग्रेस के भर्ती रोको गैंग ने युवाओं को नौकरियां देने पर ब्रेक लगवा दिया।

    MSP पर आर-पार

    पीएम ने कांग्रेस पर MSP के मुद्दे पर हरियाणा की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- “सच्चाई ये है कि यहां भाजपा की सरकार 24 फसलों को MSP पर खरीद रही है। जबकि कांग्रेस शासित राज्यों में इक्का-दुक्का फसलें ही MSP पर खरीदी जाती है।”

    मोदी (Modi) ने कहा- “ऐसी धोखेबाज कांग्रेस पर हमारे किसान भरोसा कर सकते हैं क्या? हरियाणा का भरोसा तो भाजपा पर ही है।”

    किसानों का मुद्दा

    पीएम ने कहा कि कांग्रेस यहां किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करती है। लेकिन जनता को भूलना नहीं है कि हुड्डा की सरकार तो 2 रुपये के मुआवजे देने वाली सरकार थी।

    उन्होंने कहा- “लेकिन ये भाजपा सरकार है, जो बिना मांगे देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में 6,000 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजती है।

    पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने किसानों को भी हमेशा वोटबैंक के रूप में ही देखा है। कांग्रेस ने हमेशा किसानों को पानी के लिए तरसाया है, जबकि भाजपा उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।

    मोदी (Modi) ने कहा- “जिनका कोई नहीं, जिनको कोई नहीं पूछता, मोदी उनको पूजता है। आज मुद्रा योजना से हरियाणा के लाखों लोगों को बिना गारंटी के लोन मिले हैं। ये गरीब, दलित और पिछड़े परिवारों के लोग हैं।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36