More
    HomeNationalपीएम मोदी ने मंत्रियों संग देखी The Sabarmati Report, विक्रांत मैसी ने...

    पीएम मोदी ने मंत्रियों संग देखी The Sabarmati Report, विक्रांत मैसी ने कहा खुशी शब्दों में नहीं कर सकता बयां

    Published on

    spot_img

    सोमवार को संसद भवन के बालयोगी ऑडिटोरियम में फिल्म The Sabarmati Report की स्क्रीनिंग की गई।

    The Sabarmati Report की स्क्रीनिंग में पीएम नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद थे। संसद भवन में फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान साबरमती रिपोर्ट के कलाकार भी मौजूद थे। स्क्रीनिंग में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, जीतन राम मांझी, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा और मनसुख मांडविया भी मौजूद थे।

    पीएम मोदी ने फिल्म स्क्रीनिंग की तस्वीर की साझा

    पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म स्क्रीनिंग की झलकियां साझा कीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि द साबरमती रिपोर्ट की स्क्रीनिंग में एनडीए के साथी सांसदों के साथ शामिल हुआ। मैं फिल्म के निर्माताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं।  

    स्क्रीनिंग पर विपक्ष ने किया हमला

    फिल्म की स्क्रीनिंग की तस्वीर जब सामने आई तो विपक्ष हमलावर हो गया। कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी ने फिल्म स्क्रीनिंग पर कैबिनेट मंत्रियों की तस्वीर पर कटाक्ष किया, कहा कि रोम जल रहा है। लेकिन लेकिन नीरो बांसुरी बजा रहा।” सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सुर भी इस मामले पर तीखे दिखे। अखिलेश ने कह दिया कि मैंने साबरमती रिपोर्ट नहीं देखी है और नाही देखने की इच्छा है।

    खुशी शब्दों में बया नहीं कर सकता- विक्रांत मैसी

    The Sabarmati Report में मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर विक्रांत मैसी ने फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद संवाददाताओं से कहा कि मैंने प्रधानमंत्री और सभी कैबिनेट मंत्रियों और कई सांसदों के साथ फिल्म देखी। यह एक खास अनुभव था। मैं इसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाऊंगा, क्योंकि मैं बहुत खुश हूं। यह मेरे करियर का सबसे अच्छा पल है, जब मुझे प्रधानमंत्री के साथ अपनी फिल्म देखने का मौका मिला है।

    इसके अलावा विक्रांत ने अपने इंस्टाग्राम पर The Sabarmati Report की स्क्रीनिंग की तस्वीरें साझा की है। उन्होंने कैप्शन में पीएम मोदी का आभार जताते हुए लिखा हैं, यह दिन मेरे जीवन भर याद रखने लायक है। हमारी फिल्म देखने के लिए समय निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हमेशा आभारी रहूंगा। आपकी प्रशंसा के शब्द कभी नहीं भूले जा सकेंगे।

    गोधरा कांड पर बनी है फिल्म

    आपको बता दें कि इस फिल्म की चर्चा पूरे देश में हो रही है। The Sabarmati Report को उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान सहित कई भाजपा शासित राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। द साबरमती रिपोर्ट फिल्म साल 2002 में गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के कोच में आग लगाने की घटना पर आधारित है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...