More
    HomeNational"संविधान को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं पीएम मोदी..."...

    “संविधान को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं पीएम मोदी…” Rahul Gandhi ने साधा निशाना

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव 20 नवंबर को होने वाला है। Rahul Gandhi ने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर हमला बोला।

    विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में व्यस्त है। सत्तारूढ़ महायुति और एमवीए गठबंधन एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। दोनों ही गठबंधन चुनाव को जीतकर सत्ता में वापसी करना चाहती है। दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता राज्य में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को महाराष्ट्र के गोंदिया में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

    संविधान को खत्म करना चाहते है पीएम मोदी- Rahul Gandhi

    राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी, बीजेपी और आरएसएस संविधान को खत्म करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। गोंदिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा विदर्भ क्षेत्र और राज्य के लोगों के डीएनए में है।

    पीएम मोदी ने कभी संविधान नहीं पढ़ा है- Rahul Gandhi

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भारत का संविधान एकता, समानता, हर धर्म के प्रति सम्मान के मूल्यों को स्थापित करता है। साथ ही हमारा संविधान नफरत, किसानों के दमन और असमानता के बारे में बात नहीं करता है। उन्होंने कहा कि मैं आपको गारंटी के साथ बता सकता हूं कि प्रधानमंत्री ने कभी संविधान नहीं पढ़ा है। क्योंकि अगर उन्होंने इसे पढ़ा होता तो वे संविधान में लिखी बातों का सम्मान करते।

    कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि आरएसएस, भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी संविधान को खत्म करने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। अपनी बात रखते हुए उन्होंने महाराष्ट्र में एमवीए सरकार गिराने का उदाहरण दिया और कहा कि इससे संविधान कमजोर होता है।

    संविधान प्रेम की पुस्तक है- Rahul Gandhi

    राहुल गांधी ने कहा कि संविधान प्रेम की पुस्तक है और आपको इस पुस्तक में कही भी नफरत नहीं मिलेगी। आपको बीजेपी के लोगों के दिलों में नफरत मिलेगी, नफरत इस किताब में नहीं है, MVA के लोगों के दिलों में नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोगों को पूछना चाहिए कि उन्होंने पिछले दस वर्षों में कितने किसानों के ऋण माफ किए?

    धारावी की जमीन अडानी को दे दी गई है- Rahul Gandhi

    राहुल गांधी ने तीन कृषि कानूनों को लेकर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर आप किसानों के फायदे के लिए कानून लाए हैं, तो किसान इन कानूनों का विरोध करने के लिए सड़क पर क्यों आए? क्योंकि किसान जानते हैं कि आप कभी उनकी मदद नहीं करते। मुंबई के धारावी में चल रहे है झुग्गी पुनर्विकास परियोजना के बारे में बात करते हुए कहा कि जमीन अडानी को दे दी गई है। आपको बता दें कि अडानी समूह की इकाई को दिया गया है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...