More
    HomeNationalBJP ने चुनाव आयोग से की Rahul Gandhi की शिकायत, क्या है...

    BJP ने चुनाव आयोग से की Rahul Gandhi की शिकायत, क्या है पूरा मामला

    Published on

    spot_img

    बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर चुनाव प्रचार के दौरान झूठ बोलने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने चुनाव आयोग से अगले हफ्ते होने वाले महाराष्ट्र चुनाव के लिए प्रचार से रोकने का अनुरोध भी किया है।

    बीजेपी ने चुनाव आयोग से कांग्रेस सांसद पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की भी मांग की।

    बीजेपी ने पिछले सप्ताह मुंबई में दिए गए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के भाषण के एक हिस्से का हवाला देते हुए सोमवार को चुनाव आयोग में लिखित शिकायत की है।

    बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अन्य राज्यों पर महाराष्ट्र से कथित अवसरों को चुराने और छीनने का झूठा आरोप लगाया है।

    बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “आयोग को बताया गया है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में झूठ बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान को कुचलना चाहती है।”

    आपको बता दें कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में दावा किया था कि एप्पल के आईफोन और बोइंग के हवाई जहाज महाराष्ट्र की कीमत पर दूसरे राज्यों में बनाए जा रहे हैं।

    बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने नोटिस दिए जाने के बाद भी ऐसे बयान दिए हैं।

    बीजेपी ने चुनाव आयोग से कहा, “हकीकत ये है कि महाराष्ट्र में अप्रैल से जून 2024-25 तक कुल 70,795 करोड़ रुपये का एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) हुआ है जो देश में टॉप पर है।”

    बीजेपी ने राहुल गांधी पर महाराष्ट्र के युवाओं को भड़काने का आरोप लगाया है।

    बीजेपी ने शिकायत की है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) केवल महाराष्ट्र में चुनावी फायदे के लिए भाजपा के खिलाफ लगातार झूठे और निराधार आरोप लगा रहे हैं।

    बीजेपी ने इस साल हुए आम चुनाव से पहले जारी किए गए चुनाव आयोग कि तरफ से 1 मार्च को जारी एडवाइजरी का हवाला दिया, जिसमें सभी राजनीतिक नेताओं से “चुनाव प्रचार में बेहद संयम और शालीनता बरतने तथा चुनाव प्रचार के स्तर को ‘मुद्दा’ आधारित बहस तक बढ़ाने” का अनुरोध किया गया था।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this