More
    HomePublic TopVande Bharat: बिहार-झारखंड की जनता को PM Modi की सौगात, महज़ 7...

    Vande Bharat: बिहार-झारखंड की जनता को PM Modi की सौगात, महज़ 7 घंटे में पहुंचेंगे टाटा से पटना !

    Published on

    spot_img

    Vande Bharat: बिहार-झारखंड की जनता को आज यानी रविवार को PM Modi ने सौगात दी है। रेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से टाटा-पटना वंदे भारत (Vande Bharat) शुरू हो गई है। जिसके बाद आप सुबह टाटा से चलेंगे तो दोपहर से पहले पटना में होंगे। पढ़े पूरी ख़बर –

    पीएम मोदी (PM Modi) ने आज सुबह बिहार-झारखंड की जनता को वंदे भारत (Vande Bharat) की सौगात दी। अब टाटा नगर और पटना के बीच का सफर महज 7 घंटे में पूरा हो जाएगा। यानी सुबह टाटा से चाय-नाश्ता करके चलें, तो दोपहर के खाने के लिए पटना पहुंच सकते हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड (PM Modi in Jharkhand) के जमशेदपुर से सुबह 10 बजे कुल 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। जिससे बिहार-झारखंड की जनता को काफ़ी सहूलियत मिली है।


    ऐसे चलेगी टाटा-पटना वंदे भारत

    टाटा-पटना वंदे भारत (Vande Bharat) आज सुबह टाटा जंक्शन से पटना के लिए रवाना हुई। ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन का रूट तय कर दिया है। यह ट्रेन गया-कोडरमा के रास्ते चलेगी। इस रास्ते से टाटा और पटना के बीच का सफ़र करीब 7 घंटे में पूरा हो जायेगा। झारखंड के टाटानगर और बिहार के पटना के बीच गोमो- कोडरमा-गया- जहानाबाद के रास्ते चलने वाली यह पहली ट्रेन होगी।

    टाटा-पटना वंदे भारत में कुल 8 कोच होंगे। ट्रेन की स्पीड,  130-160 किमी की होगी। इस ट्रेन को टाटानगर, पुरुलिया, अनारा, भोजूडीह, महुदा, गोमो, कोडरमा, गया, जहानाबाद, पटना के रास्ते चलाया जायेगा। इस तरह टाटा से पटना के बीच करीब सात घंटे में सफर तय किया जाएगा। ट्रेन सुबह 5:30 बजे टाटा से खुलेगी और 12:20 पर पटना पहुंच जाएगी। यह ट्रेन भोजूडीह और गोमो होते हुए पटना पहुंचेगी।

    पीएम मोदी (PM Modi) ने दी ये भी सौगात

    टाटा-पटना वंदे भारत (Vande Bharat) को हरी झंडी दिखाने के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी ने अन्य राज्यों के लिए भी 10 और वंदे भारत को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए हरी झंडी दिखाई है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों को संबोधित किया।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...