साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार Prabhas आज यानी 23 अक्टूबर को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं।
Prabhas के जन्मदिन के अवसर पर उनकी आगामी फिल्म The Raja Saab का टीजर रिलीज किया जाएगा। हाल ही में निर्मताओं ने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया था। पोस्टर और कैप्शन को देखकर साफ हो गया था कि प्रभास का 45वां जन्मदिन उनके फैंस के लिए यादगार होने वाला है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक The Raja Saab फिल्म का टीजर आज शाम तक रिलीज किया जा सकता है।

The Raja Saab Poster
बाहुबली से मिली शोहरत
Prabhas को बाहुबली फिल्म से पूरी दुनिया में नाम और शोहरत मिला। प्रभास की सबसे सफलतम फिल्म बाहुबली रही है। बाहुबली को दो पार्ट में रिलीज किया गया था। बाहुबली फिल्म के दोनों ही पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ने में सफल हुई थी। बाहुबली 2 अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है।
आपको बता दें कि Prabhas की पांच फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की है। उनकी फिल्म बाहुबली 2 ने 1,810 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं उनकी फिल्म RRR ने 1300 करोड़ रुपए की कमाई की थी। बता दें कि RRR फिल्म के नाटु-नाटु गाना ऑस्कर अवॉर्ड भी जीत चुकी है। प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी ने भी 1,100 करोड़ रूपए की कमाई की थी।
अभिनेता नहीं बनना चाहते थे Prabhas
Prabhas अपनी एक्टिंग के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब प्रभास अभिनेता नहीं बिजनेसमैन बनना चाहते थे। Prabhas के फैंस को यह बात बखूबी पता है कि उनको खाने का बहुत शौक है, इसलिए वे होटल का बिजनेस शुरू करना चाहते थे। प्रभास चाहते थे कि उनकी होटल की चेन हो, जहां पर लोगों को स्वादिष्ट खाना मिल सके। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक प्रभास की नेट वर्थ 215 करोड़ के आसपास है।


