More
    HomeNationalप्रदेशPrashant Kishor ने लॉन्च की Jan Suraaj Party, मनोज भारती बने कार्यकारी...

    Prashant Kishor ने लॉन्च की Jan Suraaj Party, मनोज भारती बने कार्यकारी अध्यक्ष

    Published on

    spot_img

    चुनावी रणनीतिकार से सियासत की दुनिया में कदम रखने वाले प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने अपने दल ‘जन सुराज पार्टी’ (Jan Suraaj Party) को लॉन्च कर दिया है।

    प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने पटना में बुधवार को इसका औपचारिक ऐलान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर जन सुराज को जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) के रूप में मान्यता दे दी है।

    प्रशांत किशोर ने इस मौके पर कहा, “जन सुराज अभियान 2-3 साल से चल रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि हम पार्टी कब बनाएंगे। हम सभी को भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए, आज चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर जन सुराज को जन सुराज पार्टी के रूप में स्वीकार कर लिया है…”

    मनोज भारती बने पहले कार्यकारी अध्यक्ष

    दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मनोज भारती को जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) का पहला कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति 6 महीने के लिए की गई है।

    प्रशांत किशोर ने मनोज भारती के नाम की घोषणा करते हुए कहा, “भारती को इसलिए अध्यक्ष नहीं चुना गया कि वे दलित समुदाय से हैं, बल्कि इसलिए चुना गया है कि वे काबिल हैं और दलित समुदाय से भी आते हैं।”

    कौन हैं मनोज भारती?

    मनोज भारती भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अफसर रह चुके हैं। अपने कार्यकाल में ये 4 देशों में राजदूत रह चुके हैं।

    मनोज भारती बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं। इनकी स्कूली शिक्षा नेतरहाट से हुई। इन्होंने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है।

    मनोज भारती ने आईआईटी दिल्ली से एम टेक भी किया है। 1988 में यूपीएससी की परीक्षा क्वालिफ़ाई करके विदेश सेवा में शामिल हो गए।

    4 सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी जन सुराज पार्टी
    प्रशांत किशोर ने ऐलान किया कि 2025 तक नहीं रुकना है। 2024 में ही बिहार की दूसरी पार्टियों का हिसाब कर दिया जाएगा।

    नवंबर 2024 में बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। प्रशांत किशोर ने कहा कि रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज सीट पर जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) अपने कैंडिडेट उतारेगी।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this