More
    HomeNationalPrashant Kishor की अग्निपरीक्षा, उपचुनाव में जन सुराज पार्टी ने उतारा उम्मीदवार

    Prashant Kishor की अग्निपरीक्षा, उपचुनाव में जन सुराज पार्टी ने उतारा उम्मीदवार

    Published on

    spot_img

    चुनाव आयोग ने बिहार में उपचुनाव करवाने ही घोषणा की है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की भी एंट्री हो गई है।

    बिहार में चुनाव लड़ने के लिए प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने जन सुराज पार्टी का गठन किया है। प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने उपचुनाव में अपनी पार्टी से कैंडिडेट को उतारने की घोषणा की है। पार्टी ने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) श्रीकृष्ण सिंह को अपना पहला उम्मीदवार बनाया है। श्रीकृष्ण सिंह भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

    प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बताया कि उनकी पार्टी तीन अन्य सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर भी उम्मीदवारों की घोषणा जल्द करेगी। जन सुवराज पार्टी के संस्थापक ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह बिहार से सेना के दूसरे उप-प्रमुख रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि वह तरारी से हमारे उम्मीदवार हैं, जिसे हम जीताना चाहते हैं और भू-माफियाओं से मुक्त कराना चाहते हैं।

    आपको बता दें कि श्रीकृष्ण सिंह का सैन्य करियर शानदार रहा है। उन्हें विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और उत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया हैं। श्रीकृष्ण सिंह ने रिटायमेंट के बाद साल 2014 से 2017 के बीच दिल्ली में सशस्त्र बल न्यायाधिकरण के सदस्य के रूप में भी सेवा दिया हैं। उन्होंने ऑपरेशन पराक्रम और ऑपरेशन मेघदूत के दौरान सियाचिन ब्रिगेडियर की कमान संभाली थी। साल 2009-2010 में कुपवाड़ा डिवीजन में बादल फटने के दौरान लद्दाख में कोर कमांडर की कमान संभाली थी।

    तरारी सीट पर रहा है CPI (ML) का दबदबा

    बिहार में उपचुनाव 13 नवंबर को होने वाला है। तरारी सीट से सीपीआई के विधायक सुदामा प्रसाद के आरा से सांसद बनने के बाद सीट खाली हुई थी। बता दें कि तरारी सीट के साथ-साथ रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज में भी उपचुनाव होने वाला है। साल 2008 में परिसीमन के बाद तरारी सीट अस्तित्व में आई थी। तरारी सीट को सीपीआई (एमएल) का गढ़ माना जाता है। इस सीट से सुदामा प्रसाद साल 2015 और 2020 में चुनाव जीते थे। वहीं सुनील पांडेय उर्फ कुमार पांडेय ने साल 2010 से 2015 के बीच तरारी का प्रतिनिधित्व किया था।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...