More
    HomeNationalप्रदेशचुनावी रणनीति बनाने के लिए कितना पैसा लेते थे Prashant Kishor? पीके...

    चुनावी रणनीति बनाने के लिए कितना पैसा लेते थे Prashant Kishor? पीके ने किया खुलासा

    Published on

    spot_img

    जन सुराज के संयोजक और चुनावी रणनीतिकार Prashant Kishor बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए है।

    पिछले दो साल से Prashant Kishor बिहार के गांव-गांव में घूम कर जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। बीते 2 अक्टूबर को प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी बनाई थी। काफी समय से सभी लोगों के मन में एक सवाल चल रहा था कि आखिरकार प्रशांत किशोर के पास पार्टी चलाने के लिए पैसा कहा से आ रहा है? अब प्रशांत किशोर ने इस राज से पर्दा उठा दिया है।

    पार्टी को सलाह देने के लिए PK लेते हैं 100 करोड़ की फीस

    Prashant Kishor ने हाल ही में गया में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह किसी भी पार्टी या नेता को केवल एक सलाह देने के लिए 100 करोड़ की फीस लेते थे। आपको बता दें कि प्रशांत किशोर ने बिहार में हो रहे उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के तरफ से भी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

    BJP की बी टीम कहे जाने पर किया पलटवार

    Prashant Kishor पर कुछ लोग आरोप लगा रहे थे कि वह बीजेपी की ‘बी टीम’ है। बीजेपी ही प्रशांत किशोर की पार्टी को फंड कर रही है। इसका जवाब देते हुए पीके ने कहा कि जब मैं पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के लिए काम कर रहा था और बीजेपी से लड़ाई लड़ रहा था, तब ये लोग कहां थे? मैंने तो उस वक्त ऐलान किया था कि अगर बीजेपी बंगाल में 100 सीटें भी जीत गई तो मैं रणनीति बनाना छोड़ दूंगा। पीके ने आगे कहा अगर मैं बीजेपी की बी टीम होता तो ममता बनर्जी के लिए काम क्यों करता?

    10 राज्यों में सरकार बनाने में दिया योगदान-Prashant Kishor

    प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि मुझे कमजोर मत समझो। देश के 10 राज्यों में सरकार बनाने में मेरा योगदान है। मैं राजनीतिक पार्टियों को सलाह देता हूं और इसके लिए मैं इतना पैसा लेता हूं जितना बिहार में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। एक चुनाव के लिए मेरी फीस कम से कम 100 करोड़ रुपए होती थी। अब आप खुद अंदाजा लगा लो कि मेरे पास पैसे कहां से आते हैं।

    Prashant Kishor ने अपने विपक्षियों पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग जनता का पैसा लूटकर अपना घर भरते हैं, वहीं मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि खासकर मुसलमानों में अफवाह फैलाई जा रही है कि मैं बीजेपी से पैसा लेता हूं।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...