More
    HomeSports"नहीं पता तो मत बोलो..." Prithvi Shaw ने MCA अधिकारी को दिया...

    “नहीं पता तो मत बोलो…” Prithvi Shaw ने MCA अधिकारी को दिया जवाब

    Published on

    spot_img

    भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने MCA अधिकारी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। Prithvi Shaw ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है।

    पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि लोग बिना पूरी जानकारी के ही अपनी राय बना लेते हैं। आपको बता दें कि Prithvi Shaw की यह स्टोरी मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी के बयान के बाद आई है।

    Prithvi Shaw ने इंस्टाग्राम पर दिया जवाब

    Prithvi Shaw ने शुक्रवार यानी 20 दिसंबर देर रोत अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि अगर आप इसके बारे में पूरी तरह नहीं जानते हैं, तो इस पर बात न करें। बहुत से लोग आधे-अधूरे तथ्य के साथ धारणा बना लेते हैं। आपको बता दें कि विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पृथ्वी शॉ को मुंबई टीम में नहीं चुना गया था। इसके बाद पृथ्वी शॉ ने चयन नहीं होने पर इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

    MCA अधिकारी ने कही थी ये बात

    Prithvi Shaw को टीम में चयन नहीं किए जाने पर MCA के अधिकारी ने कहा था कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हम 10 फिल्डर्स के साथ खेल रहे थे। क्योंकि हमें पृथ्वी शॉ को छिपाने के लिए मजबूर होना पड़ा था। गेंद उनके पास से गुजरती थी और वह गेंद नहीं पकड़ पाते थे।

    बल्लेबाजी करते समय भी हम देख सकते थे कि वह गेंद तक नहीं पहुंच पा रहे थे। उनकी फिटनेस, अनुशासन और रवैया खराब है। अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग नियम नहीं हो सकते हैं। MCA अधिकारी ने आगे कहा कि यहां तक कि टीम के सीनियर खिलाड़ी भी अब उसके रवैये के बारे में शिकायत करने लगे हैं।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this