More
    HomeNationalPriyanka Gandhi ने वायनाड से भरा पर्चा, सामने हैं BJP की ये...

    Priyanka Gandhi ने वायनाड से भरा पर्चा, सामने हैं BJP की ये उम्मीदवार

    Published on

    spot_img

    कांग्रेस पार्टी की महासचिव Priyanka Gandhi ने चुनावी राजनीति में कदम रख दिया है।

    Priyanka Gandhi ने बुधवार को केरल के वायनाड में आगामी लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन भर दिया है। प्रियंका गांधी के साथ उनकी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद थे।

    पहली बार चुनाव लड़ रही हैं प्रियंका गांधी

    Priyanka Gandhi पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। प्रियंका गांधी नामांकन फार्म भरने से पहले राहुल गांधी के साथ एक रोड शो भी किया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि पहली बार मैं खुद के प्रचार कर रही हूं।

    उन्होंने कहा कि वायनाड के साथ हर हाल में खड़ी हूं। मेरी नई यात्रा में जनता मेरी मार्गदर्शक है। मैंने अपनी मां भाई और मेरे बहुत सारे साथियों के लिए कैम्पैन किया है। पिछले 35 सालों से मैं अलग-अलग चुनावों के लिए प्रचार कर रही हूं। यह पहली बार है जब मैं आपसे अपने लिए समर्थन मांग रही हूं।

    राहुल गांधी ने प्रियंका को सराहा

    राहुल गांधी ने Priyanka Gandhi की उम्मीदवारी पर कहा, “वायनाड के लोगों के लिए मेरे दिल में एक खास स्थान है। मैं अपनी बहन प्रियंका गांधी से बेहतर प्रतिनिधि की कल्पना नहीं कर सकता हूं। मुझे विश्वास है कि प्रियंका वायनाड के लोगों की जरूरतों को सुनेंगी और संसद में उनके हक का आवाज उठाएंगी।”

    Priyanka Gandhi ने वायनाड में स्थानीय नेताओं से की मुलाकात

    प्रियंका गांधी मंगलवार 22 अक्टूबर को सोनिया गांधी के साथ वायनाड पहुंच गई थीं। कल उन्होंने पार्टी के स्थानीय नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी वायनाड पहुंच गए। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी उपचुनाव तक वायनाड में ही रुकेंगी।

    प्रियंका का किससे होगा मुकाबला?

    वायनाड सीट पर Priyanka Gandhi का मुकाबला बीजेपी की नव्या हरिदास से है। नव्या हरिदास की उम्र 39 साल है। उनके पति का नाम शोभिन श्याम है। नव्या एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। नव्या ने केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज कालीकट विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई की है। वो कोझिकोड सहकारिता से पार्षद भी रह चुकी हैं।

    वहीं वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (LDF) ने वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी को मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि वायनाड उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा। वहीं चुनाव का नतीजा 23 नवंबर को घोषित किया जाएगा।

    राहुल गांधी ने छोड़ी थी वायनाड सीट

    साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो सीटों से चुनाव लड़े थे। राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड दोनों जगह से चुनाव जीते थे। इसके बाद उन्होंने वायनाड सीट को छोड़ने का निर्णय लिया था। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी वायनाड सीट से राहुल गांधी चुनाव जीते थे।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...